फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: ट्रेंड में हैं शरारा के ये पांच डिजाइन, स्टाइलिश एथनिक लुक के लिए करें कैरी

Thu, 02 Dec 2021 11:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 Dec 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Latest Sharara Design Trends 2021 For Ethnic Party Wear
लेटेस्ट शरारा-गरारा डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia

शादी सीजन में एथनिक वियर के लिए लड़कियों के पास कई विकल्प हैं। लड़कियां स्टाइलिश और पारंपरिक एथनिक वियर में साड़ी से लेकर लहंगा और कुर्ता सेट से लेकर शरारा-गरारा तक कई स्टाइल के कपड़ों में खुद को ड्रेस अप कर सकती हैं। सर्दियों के लिहाज और कम्फर्ट के मुताबिक आप अक्सर हैवी एथनिक सूट, अनारकली आदि पहनती हैं। इन दिनों शरारा का ट्रेंड फिर से वापस आ गया है। ऐसे में शादी सीजन में आप शरारा से खुद को स्टाइल करें। शरारा -गरारा पहनकर आपका लुक क्लासी और राॅयल दिखता है। बाजार में कई डिजाइन के शरारा सूट मिल जाएंगे। लड़कियों के पास शरारा सेट को लेकर भी कई विकल्प हैं। आप शॉर्ट कुर्ता के साथ शरारा पहन सकती हैं, तो वहीं लॉन्ग और कलीदार स्लिट कुर्ता के साथ भी शरारा का लुक काफी आकर्षक दिखता है। इन दिनों पारंपरिक स्टाइल को मॉडर्न टच देने के लिए क्राॅप टाॅप या पेपलम टाॅप के साथ भी शरारा को टीमअप करने का चलन है। अगर आप किसी खास मौके पर शरारा पहनना चाहती हैं तो कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश शरारा का शानदार विकल्प यहां दिया जा रहा है, जिसे अपनाकर आप दिख सकती हैं क्लासी और स्टाइलिश। 

 

Latest Sharara Design Trends 2021 For Ethnic Party Wear
लेटेस्ट शरारा-गरारा डिजाइन - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani

कियारा आडवाणी का ये मरून शरारा सेट आपको मॉडर्न लुक देगा। इसमें शरारा के साथ कियारा ने एम्ब्रॉडरी वाला स्ट्रैपी क्राॅप टाॅप पहन रखा है। साथ ही मैचिंग दुपट्टे से एथनिक लुक को बरकरार रखा है।   

Latest Sharara Design Trends 2021 For Ethnic Party Wear
लेटेस्ट शरारा-गरारा डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia

सोनम कपूर का ये शरारा सेट उन्हें राॅयल लुक दे रहा है। इसमें फुल लेंथ कलीदार कुर्ते के साथ मैचिंग शरारा पेयर किया गया है। सोनम के स्लिट कुर्ता पर शरारा लुक काफी एलिगेंट लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Sharara Design Trends 2021 For Ethnic Party Wear
कृति सेनन - फोटो : instagram/sukritigrover

कृति सेनन ने सफेद रंग का खूबसूरत  शरारा कैरी किया है। सफेद शिफोन कुर्ता पर सोने के टैसल से सजी स्पेगेटी स्ट्रैप्स और एक प्यारी सी नेकलाइन दी गई है। इसपर गोटा वर्क से सजा चंदेरी सिल्क शरारा पहन रखा है। साथ में दुपट्टा कैरी किया है। 

विज्ञापन
Latest Sharara Design Trends 2021 For Ethnic Party Wear
लेटेस्ट शरारा-गरारा डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia

तस्वीर में देख सकते हैं कि जरी के काम वाले शाॅर्ट कुर्ता के साथ मैचिंग शरारा को पहन रखा है। ये कलर और स्टाइल काफी खूबसूरत लुक देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed