विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि हाॅलीवुड की भी जानी मानी अभिनेत्री हैं। प्रियंका अपनी एक्टिंग, सिंगिंग और फैशन स्टाइल से भारत को विश्व के सामने प्रस्तुत करती हैं। प्रियंका जितनी उम्दा एक्ट्रेस हैं उतना ही उनका स्टाइल भी आकर्षक है। प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस कमाल का है। एक्ट्रेस के लुक में भारतीयता और विदेशी दोनों की झलक साफ दिखती है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। कभी भारतीय परिधानों में प्रियंका की सादगी और खूबसूरती देखने को मिलती है तो कभी उनका बोल्ड लुक दिख जाता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और पति निक जोनस की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में प्रियंका का स्टाइल किसी इंटरनेशनल सेलेब से कम नहीं है। प्रियंका की ये तस्वीरें लंदन में आयोजित 2021 फैशन अवॉर्ड्स रेड कारपेट के दौरान की हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए प्रियंका का रेड कारपेट लुक।
Red Carpet Look: प्रियंका चोपड़ा के रेड कारपेट लुक की तस्वीरें आईं सामने, फ्लोरल पैंट सूट में दिखाईं अदाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन