फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लू लहंगे में नजर आईं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, बोल्ड लुक ने जीता हर किसी का दिल

Thu, 26 Aug 2021 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Aug 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit latest photos of ethnic blue lehenga dress pictures goes viral
माधुरी दीक्षित का ब्लू लहंगे वाला लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/madhuri dixit

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी से हर किसी को हैरान कर दिया। हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, दिल, देवदास, आजा नचले, खलनायक, फूल, टोटल धमाल जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्में देकर माधुरी दीक्षित ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया। आज माधुरी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट को खूब पसंद करते हैं और माधुरी दीक्षित भी अपने फैस के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन कई फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा माधुरी अपनी ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो वे हर आउटफिट में बेहद प्यारी और गॉर्जियस लगती हैं, लेकिन माधुरी के साड़ी लुक को तो लड़कियां काफी पसंद भी करती हैं। लेकिन इस बार हम आपको उनके लहंगे लुक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कुछ तस्वीरे इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

madhuri dixit latest photos of ethnic blue lehenga dress pictures goes viral
माधुरी दीक्षित का ब्लू लहंगे वाला लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/madhuri dixit

दरअसल, हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउट से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इसमें माधुरी को एक ब्लू कलर के लहंगे में देखा जा सकता है।

madhuri dixit latest photos of ethnic blue lehenga dress pictures goes viral
माधुरी दीक्षित का ब्लू लहंगे वाला लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/madhuri dixit

ऐसी है ड्रेस

  • इस ब्लू लहंगे में माधुरी दीक्षित बेहद ही प्यारी और सुदंर लग रही हैं। वहीं, बात इस लहंगे पर हुए वर्क की करें, तो इस पर हैवी कढ़ाई की गई है और इस पर हैवी एंब्रॉइडरी, मोटिफ और मिरर वर्क किया गया है, जिसके जरिए इसके बेस को प्लेन रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit latest photos of ethnic blue lehenga dress pictures goes viral
माधुरी दीक्षित का ब्लू लहंगे वाला लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/madhuri dixit

ऐसे किया है लुक को कंप्लीट

  • वहीं, इस लहंगे की चोली काफी प्यारी है। इस चोली में ऐंजल स्लीवस के साथ रफल पैटर्न दिया गया है और साथ ही इसमें बोल्डनेस के साथ ग्रेस और एलिग्रेंस का काफी ध्यान रखा गया है। माधुरी ने अपने बालों को खुला छोड़ा है और साथ ही उन्होंने ग्लैम मेकअप करते हुए स्लीक आईलाइर, रोजी आईशैडो और रेड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन
madhuri dixit latest photos of ethnic blue lehenga dress pictures goes viral
माधुरी दीक्षित का ब्लू लहंगे वाला लुक हुआ वायरल - फोटो : instagram/madhuri dixit

किसने किया है डिजाइन

  • माधुरी द्वारा कैरी किए गए इस ब्लू कलर के लहंगे को मशहूर फैशनर डिजाइनर अबू जाननी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। वे पहले भी माधुरी दीक्षित के लिए कई ड्रेस डिजाइन करते हुए आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed