{"_id":"6190a2ba07c8ed5a7b688836","slug":"madhuri-dixit-pink-silk-saree-photos-and-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन टिप्स: सिल्क की साड़ी करनी है कैरी, तो माधुरी दीक्षित से सीखिए पहनने का तरीका","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन टिप्स: सिल्क की साड़ी करनी है कैरी, तो माधुरी दीक्षित से सीखिए पहनने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत और जरीन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित उम्र के साथ अधिक खूबसूरत और स्टाइलिश होती जा रही हैं। माधुरी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में माधुरी अलग अलग लुक में नजर आ जाती हैं। माधुरी अक्सर भारतीय पारंपरिक परिधानों में देखी जाती हैं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी स्टाइलिश और क्लासी है। माधुरी साड़ी से लेकर लहंगा आदि सभी को बड़ी ही खूबसूरती और स्टाइल के साथ कैरी करती हैं। बात माधुरी के साड़ी स्टाइल की करें तो वह बनारसी से लेकर सिल्क और ऑर्गेंजा से लेकर रफल हर तरह की साड़ी लुक में नजर आ चुकी हैं। अगर आप भी साड़ी कैरी कर रही हैं और माधुरी की तरह साड़ी में क्लासी लुक चाहती हैं तो उनकी तस्वीरों से टिप्स ले सकती हैं। माधुरी के साड़ी पहनने का तरीका, उसके साथ ब्लाउज की पेयरिंग आदि को अपनाकर आप अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं। चलिए देखते हैं माधुरी दीक्षित का साड़ी लुक, जिसे आप भी अपना सकती हैं आसानी से।
माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपनी साड़ी लुक में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में माधुरी ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। माधुरी ने सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसमें उनका लुक काफी राॅयल और क्लासी लग रहा है। वेडिंग सीजन के लिए माधुरी की ये साड़ी और लुक एकदम परफेक्ट हैं।
माधुरी की पिंक साड़ी में गोल्डन ब्रोकेड वर्क और बूटी एम्ब्रॉयडरी वर्क है। माधुरी के जिस तरह से साड़ी को ड्रेप किया है, उससे उनकी साड़ी का खूबसूरत पल्लू हाईलाइट हो रहा है। पल्लू कढ़ाई की गई है, जिसे माधुरी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके साथ माधुरी ने मैचिंग ब्लाउज पहना है। माधुरी के गोल्डन ब्रोकेड वर्क वाले ब्लाउज में यू नेकलाइन दी गई है।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी इयररिंग्स पहने हैं। शैंडलियर ड्रॉप इयररिंग्स के साथ माधुरी ने गोल्डेन ब्रेसलेट, मैचिंग रिंग कैरी की है। उनके हेयर स्टाइल और मेकअप की बात करें तो माधुरी ने बालों को सेंटर पार्टीशन करते हुए बन बनाया है। साथ ही लाइट शेड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया है।
माधुरी दीक्षित की ये साड़ी अगर आपको भी पसंद आई हो और इस वेडिंग सीजन में आप माधुरी की साड़ी को पहनना चाहते हैं तो इसकी कीमत भी जान लीजिए। माधुरी की क्लासिक ट्रांक्यूबार बूटी पेल पिंक साड़ी क्षितिज जालोरी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस साड़ी की कीमत 89,800 रुपये है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।