फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit Look: माधुरी दीक्षित की ये 10 साड़ियां हर महिला को आएंगी पसंद, देखिए एक्ट्रेस का देसी लुक

Mon, 06 Dec 2021 05:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 06 Dec 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Saree Collection Madhuri Dixit Traditional Look Photos
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक्सप्रेशन और डांस क्वीव हैं। इंडस्ट्री में नई और युवा अभिनेत्रियां आती रहती हैं लेकिन माधुरी दीक्षित हमेशा से ही सभी के लिए एक मिसाल हैं। बात चाहे उनके अभिनय की हो या फिर डांस मूव की, माधुरी हमेशा अपने हुनर से कमाल करती हैं। वैसे माधुरी अपने फैशन और पारंपरिक लुक के लिए जानी जाती हैं। माधुरी का ट्रेडिशनल लुक हर आम महिला को स्टाइलिश और किसी अभिनेत्री जैसे दिखने की प्रेरणा देता है। अपने साड़ी कैरी करने के अंदाज से माधुरी हर किसी को इंप्रेस करती हैं। उनका फैशन सेंस तो कमाल का है ही, उनका स्टाइल और ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच देने का एटीट्यूड भी कमाल का है। माधुरी जिस तरीके से साड़ी या अन्य किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट को कैरी करती है, वह तारीफ के काबिल है। माधुरी दीक्षित के पास खूबसूरत साड़ी कलेक्शन है। चलिए देखते हैं माधुरी के वार्डरोब में शामिल साड़ियों की तस्वीरें। 

Madhuri Dixit Saree Collection Madhuri Dixit Traditional Look Photos
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित ने वाइन फ्लोरल साड़ी कैरी कर रखी है। जाॅर्जट की इस फ्लोरल साड़ी में स्वारोवस्की के जटील वर्क से सजाया गया है। माधुरी ने काले रंग के सीक्विन एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज को पेयर किया है।

Madhuri Dixit Saree Collection Madhuri Dixit Traditional Look Photos
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/madhuridixitnene

माधुरी ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसमें उनका लुक काफी राॅयल और क्लासी लग रहा है। वेडिंग सीजन के लिए माधुरी की ये साड़ी और लुक एकदम परफेक्ट हैं। गोल्डन ब्रोकेड वर्क और बूटी एम्ब्रॉयडरी से साड़ी सजी है। माधुरी ने मैचिंग गोल्डन ब्रोकेड वर्क वाले ब्लाउज को पेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Saree Collection Madhuri Dixit Traditional Look Photos
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/madhuridixitnene

यहां माधुरी ने काले रंग की साड़ी पहनी है। शीयर लुकिंग फैब्रिक से तैयार इस साड़ी में माधुरी दीक्षित कमाल लग रही हैं। माधुरी की साड़ी बेहद खूबसूरती से तैयार की गई है। साड़ी नेट के जैसी है, जिसमें स्पार्कली-शाइनी और शिमरी इफेक्ट क्रिएट किए गए हैं। 

विज्ञापन
Madhuri Dixit Saree Collection Madhuri Dixit Traditional Look Photos
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

ऑर्गेंजा साड़ी ट्रेंड में हैं। माधुरी ने भी ट्रेंड को अपनाते हुए नीले रंग की फ्लोरल साड़ी पहनी है। माधुरी मे फ्लोरल एम्ब्रायडरी से सजी सिल्क ऑर्गेजा फैब्रिक की साड़ी को कैरी कर रखा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed