माधुरी दीक्षित का हर कोई दीवाना है। ये अभिनेत्री अपने अभिनय और एक्सप्रेशन से तो लोगों के दिल पर राज करती ही है, साथ ही अपने लुक्स और कमाल के फैशन सेंस से फैंस का दिल हर बार जीतती है। माधुरी के पास भारतीय परिधानों का अच्छा खासा कलेक्शन है। माधुरी साड़ी से लेकर सूट सेट तक सभी कुछ अपने स्टाइल में कैरी करती हैं, जिससे सभी का ध्यान उनकी ओर जाता है। आज की बोल्ड एक्ट्रेसेस को माधुरी अपने सिंपल लुक से टक्कर देती हैं। माधुरी अपने नए और अलग अलग लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित का लहंगा लुक सामने आया है। माधुरी इस लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शादी पार्टी के लिए माधुरी का ये लुक एकदम परफेक्ट है। अगर आप फ्लोरल आउटफिट पहनना चाहते हैं तो माधुरी के इस लुक से ले सकते हैं टिप्स।
आज का फैशन टिप्स: फ्लोरल आउटफिट करना चाहती हैं कैरी, माधुरी का फूलों से सजा लहंगा देगा बेस्ट लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन