फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Navami 2025: महानवमी की पूजा में ऐसे हों तैयार, हर महिला के काम की हैं ये टिप्स

Wed, 01 Oct 2025 07:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Oct 2025 07:31 AM IST
सार

How to Get Ready for Maha Navami Puja Step by Step Guide: महानवमी की पूजा में अपना सादगी भरा अंदाज दिखाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान तो अवश्य ही रखना चाहिए। यहां हम आपको उसके लिए टिप्स देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Maha navami 2025 Makeup Tips How to Get Ready for Puja Step by step guide in Hindi Navaratri 2025
महानवमी की पूजा में ऐसे हों तैयार, हर महिला के काम की हैं ये टिप्स - फोटो : instagram

How to Get Ready for Maha Navami Puja Step by Step Guide:  नवरात्रि की पूजा का नौवां और बेहद पावन दिन होता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप यानी कि मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। लोग इस दिन अपने घर कन्याओं को बुलाकर उनका पूजन करते हैं। कई जगहों पर नवमी के दिन हवन-पूजा भी होती है। ऐसे में पूजा में आपका सज-संवरकर जाना तो बनता है, क्योंकि मां दुर्गा की पूजा हमेशा अच्छे से तैयार होकर करनी चाहिए।



पूजा में लंबे समय बैठना भी पड़ सकता है, इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आप कुछ खास बातों का ध्यान रखें, ताकि आपका लुक न केवल पारंपरिक हो, बल्कि लंबे समय तक टिका भी रहे। इस लेख में हम आपको देंगे कुछ आसान और असरदार मेकअप टिप्स, जिनसे आप इस महानवमी पर पा सकती हैं एक निखरा और सादगी भरा रूप।

Maha navami 2025 Makeup Tips How to Get Ready for Puja Step by step guide in Hindi Navaratri 2025
सही आउटफिट का चयन करें - फोटो : Instagram
सही आउटफिट का चयन करें

महानवमी की पूजा में जाना है तो सबसे पहले अपने लिए सही आउटफिट का चयन करें। पूजा जैसे मौकों पर हमेशा एथनिक आउटफिट ही अच्छा लगता है। इसलिए पूजा के लिए साड़ी या फिर सूट का चयन करें। कोशिश करें की महानवमी की पूजा में साड़ी ही पहनें, अगर साड़ी न पहन पाएं, तभी सूट कैरी करें। अगर ये लाल पार साड़ी होगी, तब तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। 

 
Maha navami 2025 Makeup Tips How to Get Ready for Puja Step by step guide in Hindi Navaratri 2025
मेकअप ऐसा होना चाहिए ? - फोटो : instagram
मेकअप ऐसा होना चाहिए ?

आउटफिट का चयन हो गया है तो अब बारी आती है मेकअप की। ध्यान रखें कि पूजा के दौरान कभी भी डार्क मेकअप अच्छा नहीं लगता है। इसलिए अपने मेकअप को हल्का ही रखें। लाइट बेस के साथ आंखों में काजल, गालों पर ब्लश और हाइलाइटर ही आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम करेगा। ज्यादा डार्क मेकअप लंबी पूजा के दौरान पसीने से केकी हो सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha navami 2025 Makeup Tips How to Get Ready for Puja Step by step guide in Hindi Navaratri 2025
लिपस्टिक हो सही - फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक हो सही

मेकअप का चयन कर रही हैं, तो अपने लिए सही लिपस्टिक अवश्य ही चुनें। आपकी लिपस्टिक अगर डार्क रंग की होगी, तो भी अच्छी  लगेगी। क्योंकि लाइट मेकअप के साथ डार्क लिपस्टिक अच्छी और खूबसूरत लगती है। ये आपका लुक कंप्लीट करेगी। 

  
विज्ञापन
Maha navami 2025 Makeup Tips How to Get Ready for Puja Step by step guide in Hindi Navaratri 2025
हेयरस्टाइल हो कंफर्टेबल - फोटो : instagram
हेयरस्टाइल हो कंफर्टेबल

पारंपरिक लुक के साथ आपका हेयर स्टाइल ऐसा होना चाहिए, जो कि कंफर्टेबल हो। इसके लिए आप बालों में जूड़ा बना सकते हैं। जूड़ा बनाने का मन नहीं है तो पारंपरिक लुक के लिए बालों को कर्ल करके ब्रेड्स बनाएं। इससे आपके बाल घने लगेंगे, जो देखने में भी अच्छे लगेंगे। जूड़े में चाहें तो गजरा लगा लें। 

  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed