फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2025 Day 9: महानवमी के दिन किस रंग के कपड़े पहनकर करें कन्या पूजन ?

Tue, 30 Sep 2025 05:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 30 Sep 2025 05:17 PM IST
सार

Navratri 2025 Day 9: महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इसी दिन कन्या पूजन भी होता है। इसलिए इस दिन माता के नवें स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए उनका प्रिय रंग पहनकर पूजा करें। 

विज्ञापन
navratri-navami-2025-color-to-wear-to-please-maa-siddhidatri-ko-kaise-prasann-karen
महानवमी के दिन किस रंग के कपड़े पहनकर करें कन्या पूजन ? - फोटो : अमर उजाला

Navratri 2025 Day 9: नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिन यानी कि महानवमी, देवी उपासना का सबसे पावन दिन माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप, मां सिद्धिदात्री की पूजा विधिपूर्वक की जाती है। इसी दिन घरों में कन्या पूजन भी किया जाता है, जिसमें नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका आदर-सत्कार किया जाता है।



धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि इस दिन भक्त श्रद्धा और सही विधि के साथ देवी का प्रिय रंग पहनकर पूजा करता है, तो उसे विशेष फल और सिद्धियों की प्राप्ति होती है। मां सिद्धिदात्री को मोरपंखी रंग अत्यंत प्रिय माना जाता है। इसलिए महानवमी के दिन मोरपंखी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ और फलदायक होता है।

ये रंग दिव्यता, ज्ञान और संतुलन का प्रतीक है। अगर आप इस दिन देवी को प्रसन्न करना चाहती हैं, तो पूजा-अर्चना में इसी रंग के कपड़े पहनें और श्रद्धा के साथ मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।

navratri-navami-2025-color-to-wear-to-please-maa-siddhidatri-ko-kaise-prasann-karen
साड़ी - फोटो : instagram

साड़ी

मोरपंखी रंग की साड़ी अगर आपके पास है तो उससे बेहतर विकल्प मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए कुछ हो ही नहीं सकता। पूजा में और कन्या पूजन में, दोनों समय आप मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए मोरपंखी रंग की ही साड़ी कैरी करें। इस साड़ी के साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।

navratri-navami-2025-color-to-wear-to-please-maa-siddhidatri-ko-kaise-prasann-karen
को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram

को-ऑर्ड सेट

इस रंग को भी मोरपंखी के रंग में गिना जा सकता है, क्योंकि मोर के पंखों में ये रंग होता है। ऐसे में आप मोरपंखी रंग का को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। ऐसा को-ऑर्ड सेट देखने में भी बेहद कमाल का  लगता है। इसके साथ भी अपने बालों को खुला रखें। आप चाहें तो ब्रेड्स भी बना सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri-navami-2025-color-to-wear-to-please-maa-siddhidatri-ko-kaise-prasann-karen
जैकेट पहनें - फोटो : instagram
जैकेट पहनें

पुरुषों के पास मोरपंखी रंग का कुछ मिलना काफी मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आपके पास ऐसी जैकेट है तो उसे सफेद कुर्ता-पाजयामे के साथ कैरी कर सकते हैं। ये लुक देखने में भी कमाल का लगता है। इसके साथ अपने बालों को अच्छी तरह से सेट करें और पैरों में कोल्हापुरी चप्पल कैरी करें। 
विज्ञापन
navratri-navami-2025-color-to-wear-to-please-maa-siddhidatri-ko-kaise-prasann-karen
ये रंग भी पहन सकते हैं - फोटो : instagram

ये रंग भी पहन सकते हैं

अगर आपके पास मोरपंखी रंग नहीं है तो आप मां सिद्धिदात्री की पूजा में बैंगनी रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। बैंगनी रंग का कुर्ता बड़ी ही आसानी से पुरुषों के पास मिल जाएगा। इसे पहनकर आप पूजा में शामिल होंगे तो आपको मां दुर्गा के नौंवें स्वरूप से आशीर्वाद अवश्य ही मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed