फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traditional Look Ideas: 5 ऐसी अभिनेत्रियां, जिनके एथनिक लुक्स त्योहारों में आएंगे आपके काम

Tue, 30 Sep 2025 04:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 30 Sep 2025 04:44 PM IST
सार

Traditional Look Ideas: यदि आप त्योहारों में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। यहां हम पांच ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके एथनिक लुक्स कमाल के होते हैं। 

विज्ञापन
traditional look ideas inspired by Bollywood actress ethnic style tips
Traditional Look Ideas - फोटो : instagram

Traditional Look Ideas: त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही हर महिला चाहती है कि वो सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। पारंपरिक कपड़े, सही मेकअप और परफेक्ट ज्वेलरी के साथ एक एथनिक लुक हर मौके को खास बना सकता है। लेकिन अगर आप ये तय नहीं कर पा रही हैं कि इस बार क्या पहनें, कैसे तैयार हों या कौन सा लुक आपके ऊपर फबेगा, तो बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन लेना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।



बॉलीवुड की कई ऐसी स्टार्स हैं जिनके एथनिक फैशन सेंस ने न केवल रेड कार्पेट पर, बल्कि आम महिलाओं के दिलों में भी जगह बनाई है। इस लेख में हम आपको पांच ऐसी टॉप अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनके ट्रेडिशनल लुक्स स्टाइलिश भी हैं और त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट भी। तो आइए, जानते हैं उनसे जुड़े कुछ फैशन टिप्स।

traditional look ideas inspired by Bollywood actress ethnic style tips
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
 दीपिका पादुकोण 

दीपिका पारंपरिक लहंगों और साड़ियों में ग्लैमरस लेकिन सिंपल लुक पसंद करती हैं। उनका मेकअप हमेशा नेचुरल रहता है। इसलिए आप चाहें तो उनके लुक से टिप्स लेती हैं। दीपिका की तरह तैयार होने के लिए आपको आई मेकअप पर फोकस करना पड़ेगा। बालों में बन बनाकर दीपिका अपनी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं। 
 
traditional look ideas inspired by Bollywood actress ethnic style tips
सोनम कपूर - फोटो : instagram
सोनम कपूर

सोनम अपने ड्रेसेस के साथ एक्सेसरीज पर खास ध्यान देती हैं। जैसे कि इस लुक में उन्होंने लाल रंग के अनारकली गाउन के साथ अपने बालों में लाल रंग का फूल लगाया है। वो अपने लुक के साथ हमेशा भारी ज्वेलरी के बजाय हल्की, पर स्टाइलिश ज्वेलरी का चुनाव करती हैं, जिस कारण उनका लुक देखने में रॉयल लगता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
traditional look ideas inspired by Bollywood actress ethnic style tips
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के एथनिक लुक में हमेशा बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन और क्रिएटिव ड्रेपिंग देखने को मिलती है। उनके इस लहंगा लुक पर नजर डालें तो उनका ये अंदाज देखने में कमाल का लगता है। तो अगर आपको बोल्ड और ब्यूटीफुल का खिताब चाहिए तो प्रियंका चोपड़ा के लुक से टिप्स लेकर तैयार हों। 
 
विज्ञापन
traditional look ideas inspired by Bollywood actress ethnic style tips
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

आलिया का लुक युवा और फ्रेश होता है, वो पारंपरिक कपड़ों को मॉडर्न टच के साथ पहनती हैं। अगर आपको भी एथनिक आउटफिट को अलग अंदाज में पहनना पसंद है तो उनके लुक्स से टिप्स लें। आलिया के साड़ी लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं, क्योंकि वो साड़ी में लगती भी बेहद खूबसूरत हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed