फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehndi Designs For Maha Navami: महानवमी के लिए मेहंदी के खूबसूरत 5 डिजाइन

Tue, 30 Sep 2025 12:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 30 Sep 2025 12:40 PM IST
सार

Special Mehndi Designs For Maha Navami 2025: महानवमी के मौके पर अपने हाथों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगाएं। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Maha navami 2025 special Simple Mehndi Designs Check Beautiful Ideas step by step guide for Navratri puja
महानवमी के लिए मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन - फोटो : instagram
Special Mehndi Designs For Maha Navami 2025: कल महानवमी है, और ये दिन नवरात्रि का सबसे पावन व खास दिन माना जाता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करके शक्ति, ज्ञान और सिद्धियों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। ऐसे शुभ अवसर पर महिलाएं पारंपरिक वस्त्र, आभूषण और श्रृंगार से खुद को सजाती हैं। इस श्रृंगार का सबसे खूबसूरत हिस्सा होती है- हाथों की मेहंदी।


हाथों पर लगी मेहंदी न केवल हाथों की सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि इसे शुभता और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप भी इस महानवमी पर कुछ नया और आकर्षक ट्राई करना चाहती हैं, तो खास आपके लिए हम लाए हैं मेहंदी डिजाइनों के कुछ बेहतरीन विकल्प, जो पारंपरिक भी हैं और ट्रेंडिंग भी। इन डिजाइनों को हाथों पर लगाकर आप न केवल त्योहार की रौनक बढ़ा सकती हैं, बल्कि हर किसी का ध्यान भी अपनी ओर खींच सकती हैं।
Maha navami 2025 special Simple Mehndi Designs Check Beautiful Ideas step by step guide for Navratri puja
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

महानवमी के मौके पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। ऐसे में उनकी छवि को अपनी मेहंदी में दिखाएं। एक हाथ में ऊपर कलाई पर डिजाइन बनाते हुए हथेली पर सिर्फ मां दुर्गा की झलक दिखाएं। ये डिजाइन आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम करेगी। इसके साथ अपनी उंगलियों पर भी महीन डिजाइन बनाएं, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 
Maha navami 2025 special Simple Mehndi Designs Check Beautiful Ideas step by step guide for Navratri puja
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

जरूरी नहीं है कि आप माता की झलक अपनी हथेली पर ही दिखाएं। आप इस तरह से हाथों के पीछे की साइड भी मेहंदी लगा सकती हैं। इसे लगाते समय ध्यान रखें कि हाथों पर पीछे की साइड हमेशा मिनिमल मेहंदी ही अच्छी लगती है। ज्यादा हैवी मेहंदी अगर अपने हाथों पर लगाएंगी, तो हो सकता है कि आपका लुक अच्छा न दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha navami 2025 special Simple Mehndi Designs Check Beautiful Ideas step by step guide for Navratri puja
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram

तीसरी डिजाइन

बात जब महानवमी की हो रही है तो गरबा खेलना तो बनता है। गरबा खेलना नवरात्रि में काफी शुभ माना जाता है। इसलए अपने हाथों पर ऐसे डांडिया-गरबा खेलते पुरुष की झलक दिखाएं। ये देखने में काफी अच्छा लगता है। हथेली के बीचों बीच पुरुष की तस्वीर बनाकर उंगलियों में खास डिजाइन बनाएं, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 

विज्ञापन
Maha navami 2025 special Simple Mehndi Designs Check Beautiful Ideas step by step guide for Navratri puja
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अपने हाथों पर पुरुष के अलावा आप गरबा या डांडिया खेलती महिला की झलक भी दिखा सकती हैं। ये देखने में काफी अच्छी लगेगी। इस डिजाइन को बनाते समय आपको बस ध्यान रखना है कि ये ज्यादा मोटी न हो। डिजाइन जितनी महीन होगी, देखने में ये उतनी अच्छी लगेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed