माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर अपडेट रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक तस्वीर डालती हैं। बिगबॉस के बाद से ही वे हर तरह के आउटफिट्स ट्राय कर रही हैं और अलग- अलग लुक्स को कैरी कर रही हैं। इस बार माहिरा ने जो लुक कैरी किया है, उनके प्रशंसक इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। माहिरा का हेयरस्टाइल भी इस लुक में बहुत अलग लग रहा है। यह एक मेसी बन है पर उनके बड़े बालों के कारण ये एकदम प्रॉपर बना है। उनका आउटफिट पूरा ब्लैक है और इस ड्रेस में ही वे अलग- अलग पोज दे रही हैं। माहिरा का यह फोटोशूट उनके घर पर ही हुआ है। दीवार के बैकग्राउंड के आगे खड़े होकर ही वे तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। उन्होंने सकारात्मक सा कैप्शन भी इस तस्वीर के साथ डाल रखा है। अगली स्लाइड्स से देखिए माहिरा की यह लेटेस्ट लुक वाली शानदार तस्वीरें।
माहिरा शर्मा का लेटेस्ट लुक है इतना शानदार कि पारस ने कह डाली ये बात
ऐसा है आउटफुट
माहिरा ने ब्लैक कलर का स्पेगेटी टॉप पहना हुआ है और साथ ही में काले रंग का दुपट्टा भी ले रखा है। उनकी सभी तस्वीरें चेहरे की अलग-अलग प्रोफाइल्स प्रदर्शित कर रही हैं। किसी में वे जूलरी को हाइलाइट कर रही हैं तो किसी में दुपट्टे से चेहरे को आधा छिपा रखा है।
सिल्वर जूलरी है खूबसूरत
माहिरा ने अपने इस लुक के साथ सिल्वर जूलरी पहनी हुई है। गले में बड़े पेंडेंट वाला हार पहना हुआ है। जो कि आकर्षण का केंद्र है। कानों में उसी के साथ के झुमके हैं और नाक में नाक काटा पहना है। सारी ही जूलरी माहिरा पर अच्छी लग रही है।
बालों की स्टाइल है अलग
माहिरा ने मेसी स्टाइल में बालों को पीछे बन में बांध रखा है जिसमें से कुछ बाल बाहर की ओर निकल रहे हैं जो कि उनपर काफी अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने अपने पोज के माध्यम से इस हेयरस्टाइल को हाईलाइट भी किया हुआ है। लिपस्टिक का कलर भी डार्क है।
माहिरा की इन तस्वीरों पर वैसे तो कई सारे प्रशंसकों ने कमेंट किया है लेकिन पारस ने हबीबी लिखा है और साथ में रेड हार्ट भी पोस्ट किया है जिसके बाद कई सारे फैन पेजेस ने उस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रखी है। माहिरा ने जवाब में एक सामान्य सी इमोजी पोस्ट की है।
