{"_id":"6889c24a62945d910b0a5285","slug":"makeup-guide-according-to-outfit-color-in-hindi-2025-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makeup Guide: किस रंग के आउटफिट के साथ कैसा मेकअप करना चाहिए ? यहां मिलेगी आपको परफेक्ट मेकअप गाइड","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Makeup Guide: किस रंग के आउटफिट के साथ कैसा मेकअप करना चाहिए ? यहां मिलेगी आपको परफेक्ट मेकअप गाइड
Wed, 30 Jul 2025 12:52 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:52 PM IST
सार
Makeup for Different Outfit Colors: अगर आप परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं तो मेकअप हमेशा अपने आउटफिट के रंग के हिसाब से ही करें। यहां उसके कुछ विकल्प आपको दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
किस रंग के आउटफिट के साथ कैसा मेकअप करना चाहिए ?
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Makeup for Different Outfit Colors: वो कहते हैं न कि मेकअप सिर्फ सुंदरता बढ़ाने का जरिया नहीं है, ये एक ऐसी कला है, जिसकी वजह से महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों का भी आत्मविश्वास बढ़ता है। आज के समय में महिलाएं और पुरुष दोनों ही मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। मेकअप अगर सही से किया जाए तो ये खूबसूरती बढ़ा देता है, वहीं गलत तरह से किया जाने वाला मेकअप आपके लुक को पूरी तरह से बिगाड़ भी सकता है।
ब्लैक आउटफिट
- फोटो : instagram
ब्लैक आउटफिट
यदि आपको ब्लैक रंग का आउटफिट पहनना पसंद है तो उसके साथ मेकअप भी सही से करें। दरअसल, ब्लैक आउटफिट अपने आप में ही काफी बोल्ड होता है, ऐसे में इसके साथ थोड़ा अलग तरह का मेकअप अच्छा लगता है।

आप ब्लैक रंग के आउटफिट के साथ रेड, वाइन या डीप मरून रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके अलावा स्मोकी आईज या सिल्वर शिमर ब्लैक आउटफिट में चार चांद लगा देंगे। पिंक ब्लश आपको और खूबसूरत बनाएं। वहीं ब्लैक आउटफिट के साथ हाईलाइटर हमेशा गोल्डन टच वाला इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेड आउटफिट
- फोटो : instagram
रेड आउटफिट
महिलाओं का लाल रंग काफी पसंद आता है। इसे वो खासतौर पर त्योहारों के सीजन में भी पहनना पसंद करते हैं। यदि आपके पास भी लाल रंग का आउटफिट है तो उसके साथ हमेशा न्यूड या फिर ब्राउन शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। अब लाल आउटफिट के साथ लाल लिपस्टिक का ट्रेंड चला गया। ये सिर्फ कुछ ही मौकों पर अच्छी लगती है।

लाल आउटफिट के साथ ब्राउन स्मोकी या विंग्ड लाइनर आपकी आंखों को बड़ा दिखाएगा। इसके अलावा लुक को और प्यारा बनाने के लिए टेराकोटा ब्लश इस्तेमाल करते हुए वॉर्म टोन का हाइलाइटर ब्यूटी बोन्स पर अप्लाई करें। ध्यान रखें कि लाल आउटफिट के साथ आपका मेकअप सटल होना चाहिए।