फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips: आजकल चलन में है इस तरह का नो मेकअप लुक, ट्राई करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 20 Sep 2023 10:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 20 Sep 2023 10:12 AM IST
सार

आज के समय में लड़कियों को हैवी मेकअप की बजाय नो मेकअप लुक कैरी करना ज्यादा पसंद आता है। अगर आप भी नो मेकअप लुक पसंद करती हैं, तो ये लेख आपके लिए है।

विज्ञापन
Makeup Tips how to do no makeup makeup look in hindi
no makeup look - फोटो : instagram

Makeup Tips: एक समय था, जब हर उम्र की महिला काफी हैवी मेकअप करना पसंद करती थी। डार्क आईलाइनर, डार्क लिपस्टिक और हैवी फाउंडेशन तो जैसे हर महिला की पहली पसंद था लेकिन अब जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे महिलाओं की पसंद भी बदलती जा रही है। अब महिलाएं हैवी मेकअप की जगह नो मेकअप लुक को कैरी करना ज्यादा पसंद करती हैं। नो मेकअप लुक कैरी करने स ना सिर्फ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगते हैं, साथ ही में ये हर कार्यक्रम के लिए परफेक्ट भी होता है।



नो मेकअप लुक कैरी करना पसंद तो हर किसी को होता है, पर इसे सही तरीके से कैरी करना कैसे है, ये हर किसी को नहीं पता होता। ऐसे में अगर आप भी नो मेकअप लुक पसंद करती हैं, तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको नो मेकअप लुक कैरी करते वक्त रखना है। 

Makeup Tips how to do no makeup makeup look in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फाउंडेशन से बनाएं दूरी

अगर आप नो मेकअप लुक कैरी करना चाह रही हैं तो फाउंडेशन से दूरी बना लें। दरअसल, फाउंडेशन लगाने क बाद इसकी मोटी लेयर अलग से दिख जाती है, जो आपके नो मेकअप लुक को खराब कर सकती है।

Makeup Tips how to do no makeup makeup look in hindi
makeup - फोटो : istock

करें कंसीलर इस्तेमाल

फाउंडेशन की बजाय आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाएंगे और पता भी नहीं लगेगा कि आपने चेहरे पर कुछ लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips how to do no makeup makeup look in hindi
makeup - फोटो : istock

जरूर लगाएं प्राइमर

नो मेकअप लुक में भी प्राइमर काफी जरूरी होता है। प्राइमर लगाने से स्किन ग्लो करती है। इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसकी लेयर ज्यादा मोटी ना होने पाए। 

विज्ञापन
Makeup Tips how to do no makeup makeup look in hindi
makeup - फोटो : pixabay

गालों पर लगाएं हल्का सा ब्लश

अपने नो मेकअप लुक को पूरा करने के लिए हल्के रंग का ब्लश लगाएं। ध्यान रखें कि इसकी मात्रा ज्यादा ना हो। नो मेकअप लुक में हल्का सा ब्लश काफी रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed