फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tricks: लिपलाइनर को इन ट्रिक्स से लगाएंगी तो होंठों का हो जाएगा ट्रांसफॉर्मेशन, दिखेंगे पाउट वाले लिप्स

Wed, 30 Mar 2022 02:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 30 Mar 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
Makeup Tips Use These Hacks To Transform Lips By Lip Liner
लिप लाइनर लगाने की ट्रिक - फोटो : istock

फुलर लिप्स या फिर पाउट वाले लिप्स काफी ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं। इस तरह के लिप्स में होंठ बड़े और काफी सॉफ्ट दिखते हैं। अगर इस तरह के होंठों की ख्वाहिश है तो इसके लिए बस आपको लिप लाइनर लगाने की सही तरीका आना चाहिए। लिप लाइनर की मदद से फुलर लिप्स आसानी से दिखाए जा सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी ट्रिक है जो होंठों के ट्रांसफॉर्मेशन में काम आ सकती हैं। 

Makeup Tips Use These Hacks To Transform Lips By Lip Liner
लिप लाइनर लगाने की ट्रिक - फोटो : istock

अगर आप अपने होंठों को पाउट वाला बनाना चाहती हैं तो डार्क लिपलाइनर की मदद से आउटलाइन को बनाएं। इसके बाद पूरे होंठ को भरने के लिए हल्के रंग की लिपस्टिक की मदद लें। इससे होंठ बड़े और सॉफ्ट दिखने के साथ ही खूबसूरत नजर आएंगे। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि आउट लाइन बनाने के लिए होठों की लिप लाइनर बिल्कुल शार्प हो। नहीं तो आउट लाइन शार्प ना दिखकर मेसी नजर आएगी। 

Makeup Tips Use These Hacks To Transform Lips By Lip Liner
लिप लाइनर लगाने की ट्रिक - फोटो : istock

ऊपर के होंठों को बारीक और आर्क वाला शेप देने के लिए लिप लाइनर की मदद से सबसे पहले ऊपरी होंठ पर अंग्रेजी का एक्स बनाएं। ये सबसे आसान तरीका है होंठों को शार्प और सही शेप देने का। साथ ही ये ट्रिक बड़े ही काम आती है होंठों को बड़ा और खूबसूरत दिखाने में। हमेशा ऊपरी होंठों को लिप लाइनर की मदद से डबल लाइन बनाने से सही शेप मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips Use These Hacks To Transform Lips By Lip Liner
लिप लाइनर लगाने की ट्रिक - फोटो : istock

लिपस्टिक लगाने के लिए लिप लाइनर लगाते समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए। नहीं तो चेहरा का लुक फीका नजर आएगा। अगर आप नीचे के होंठों पर डार्क या डबल लाइनर चलाएंगीं। तो इससे होंठों का आकार नीचे की तरफ झुका हुआ दिखेगा और ये सैड वाले इमोजी जैसा नजर आएगा। फुलर लिप्स के लिए हमेशा ऊपर के होंठों पर ही डार्क लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Makeup Tips Use These Hacks To Transform Lips By Lip Liner
लिप लाइनर लगाने का सही तरीका

होठों को सही शेप देने के लिए हमेशा नीचे के होंठों के बीच में डबल लाइनर की कोटिंग करें। लेकिन ध्यान रहे कि ये लाइनर ज्यादा किनारे तक ना फैला हो। बस ऊपर के होंठों की तरह ही नीचे के होंठों पर भी बस स्ट्रेट लाइन की दो कोट चलाएं। जब भी डार्क या फिर ब्राइट कलर खासतौर पर लाल रंग की लिपस्टिक लगा रहीं हो तो इस बात का खास ध्यान रखें कि लिपस्टिक को पूरे होंठों पर भरने के बाद आखिर में लिप लाइनर की मदद से इसे शेप दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed