फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Hacks: इन 5 मेकअप हैक्स के बारे में हर लड़की को होना चाहिए पता, तभी मिलेगी फ्लॉलेस स्किन

Mon, 05 Sep 2022 01:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 05 Sep 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
makeup tricks that must know every woman
makeup - फोटो : istock

लड़कियां हमेशा ऐसे मेकअप ट्रिक खोजती रहती हैं। जिससे उन्हें फ्लॉलेस स्किन मिले। प्राइमर, फाउंडेशन, ब्लशर, करेक्टर हर मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कुछ खास ट्रिक से करना चाहिए। जिससे कि परफेक्ट स्किन मिले। और मेकअप आपकी स्किन को खूबसूरत दिखाए। अगर आप भी ऐसी ही मेकअप ट्रिक को खोजती रहती हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। 

makeup tricks that must know every woman
makeup - फोटो : istock

डे लाइट का मेकअप करना हमेशा ट्रिकी रहता है। क्योंकि दिन में चेहरा हमेशा फ्रेश और फ्लॉलेस दिखना चाहिए। चेहरे पर जरा भी ज्यादा मेकअप पूरा लुक बिगाड़ देगा। इसलिए दिन में कलर करेक्टर और फाउंडेशन का बिल्कुल सटीक इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले चेहरे के धब्बों और डार्क सर्कल को कंसीलर की मदद से छुपाएं। कंसीलर स्किन टोन से मिलते-जुलते रंग का हो। फिर फाउंडेशन को हाथों पर लेकर उसमे अपनी फेस क्रीम को मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर फैलाकर स्पंज या ब्रश की मदद से ब्लेंड करें। इस ट्रिक से चेहरा बिल्कुल फ्लॉलेस दिखेगा।

makeup tricks that must know every woman
makeup - फोटो : Istock
अगर हैं बहुत जल्दी में

सुबह का रूटीन हर किसी का भागदौड़ वाला होता है। अगर आपके पास भी सुबह इतने सारे प्रोडक्ट चेहरे पर लगाने के लिए समय नहीं है तो बस इस ट्रिक को फॉलो करें। स्किन से मिलते हुए कंसीलर को ब्रश में लें। इसे आंखों के नीचे, होंठ के किनारों पर, नाक के पास लगाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। बस आपका फेस रेडी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
makeup tricks that must know every woman
makeup - फोटो : instagram/bhumipednekar
जरूरी है सही सीक्वेंस

मेकअप के प्रोडक्ट को सही लाइन में लगाना जरूरी है। नहीं तो मेकअप बिगड़ जाएगा। सबसे पहले आईब्रो और आखों का मेकअप करने के बाद ही फेस पर फाउंडेशन, कंसीलर और कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। हमेशा इसी कड़ी में ही मेकअप के प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाने से फ्लॉलेस और खूबसूरत चेहरा सामने आता है। 

विज्ञापन
makeup tricks that must know every woman
makeup product - फोटो : iStock
रखें मल्टीयूज प्रोडक्ट

आजकल ऐसे प्रोडक्ट का ट्रेंड हैं जो मल्टीयूज हों। ये किट घर के बाहर टचअप के लिए बेहद काम के होते हैं। आंखों पर आईशैडो के लिए पैलेट के बजाय स्टिक ज्यादा सही होगी। इसे हाथों पर लेकर ब्लेंड कर सकते हैं। वहीं इस तरह के आईशैडो को आप ग्लॉसी लुक के लिए भी इस्तेमाल में ले सकती हैं। इस तरह के मेकअप प्रोडक्ट रखें। जिन्हें आप उंगलियों की मदद से ब्लेंड कर सकें और आपको घऱ से बाहर ढेर सारे ब्रश रखने की जरूरत ना पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed