{"_id":"634e3ace5ea6d110f644da0d","slug":"malaika-arora-in-printed-mini-backless-dress-looks-gorgeous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: छोटी सी फ्रॉक पहन घर से निकलीं मलाइका अरोड़ा, बिना मेकअप भी दिख रहीं थीं गॉर्जियस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Malaika Arora: छोटी सी फ्रॉक पहन घर से निकलीं मलाइका अरोड़ा, बिना मेकअप भी दिख रहीं थीं गॉर्जियस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा अपने गॉर्जियस लुक से कभी समझौता नहीं करती हैं। इस बात का सबूत उनकी लेटेस्ट तस्वीर को देखकर लग जाएगा। मौका कोई भी वो अपने लिए ऐसे कपड़ों और लुक्स का चुनाव करती हैं कि हर कोई बस उन्हें देखता ही रह जाए। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। जब वो काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलीं। उनके गॉर्जियस लुक को देख फैंस इंप्रेस हो गए। वैसे बता दें कि मलाइका का फैशन सेंस काफी लाजवाब है। फिर वो चाहे किसी इवेंट में पहुंची हो या फिर कैजुअल आउटिंग के लिए। अपने कपड़ों में वो ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलतीं।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
घऱ के बाहर स्पॉट हुईं मलाइका ने कूल एंड कंफी लुक के साथ ही ग्लैमर का तड़का लगाया था। दरअसल, फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद तस्वीरों में मलाइका सफेद रंग की छोटी सी ड्रेस पहने दिख रही हैं। जिस पर हरे रंग के प्रिंट बने हैं। हॉल्टर नेक डिजाइन की इस मिनी ड्रेस की नेकलाइन हमेशा की तरह ही डीप है। वहीं इस ड्रेस की बैकलेस डिजाइन इसे बोल्ड बना रही थी।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
जबकि इस ़ड्रेस की स्कर्ट काफी घेर लिए थी, जो बेहद क्यूट लुक दे रही थी। मलाइका ने इस प्रिंटेड शार्ट ड्रेस को सफेद रंग के स्नीकर के साथ पेयर किया था। जिसकी वजह से ये लुक काफी आरामदायक दिख रहा था। वहीं कंधे पर टंगा ब्राउन लुइस वुइटॉन का स्लिंग बैग हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका ने इस ड्रेस को बिना मेकअप वाले चेहरे के साथ और भी ज्यादा शानदार बना दिया था। ब्लैक कलर के बड़े से शेड्स के अलावा वो नो मेकअप लुक में नजर आईं। जिसे देख पता चल रहा था कि वो नेचुरल ब्यूटी हैं। वैसे बात करें इस ड्रेस की तो समर में ब्रंच आउटिंग के लिए ये ड्रेस बिल्कुल परफेक्ट है।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : social media
बात करें मलाइका के फैशन च्वॉइस की तो पिछले दिनों ही रैंप पर उनका जबरदस्त बोल्ड लुक नजर आया था। जिसमे वो अपनी फिगर दिखाती नजर आई थीं। बिकिनी और टाइट फिटिंग स्कर्ट संग मलाइका ने केप श्रग पहना था। जिसमे उनके टोंड एब्स दिख रहे थे। जिसे देखने के बाद हर कोई मलाइका की फिटनेस की तारीफ कर रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।