{"_id":"640ea01cef2fba6e580d0d1b","slug":"malaika-arora-inspirational-fashion-lifestyle-to-follow-see-photos-2023-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion : स्टाइल के मामले में नई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं मलाइका, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion : स्टाइल के मामले में नई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं मलाइका, देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:35 AM IST
सार
मलाइका जब भी कैमरे के सामने आती हैं, लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार हो जाते हैं। हाल ही में उनका जलवा लैक्मे फैशन वीक में देखने को मिला।
विज्ञापन
1 of 7
स्टाइल के मामले में नई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं मलाइका
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Fashion : 49 की उम्र में भी लोगों को अपनी फिटनेस से कायल करने वाली मलाइका अरोड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने अपना फिगर इस कदर मेंटेन किया हुआ है कि वो आज भी नई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। मलाइका जब भी कैमरे के सामने आती हैं, लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार हो जाते हैं।
हाल ही में उनका जलवा लैक्मे फैशन वीक में देखने को मिला। इस इवेंट में अपनी अदाओं से एक्ट्रेस ने जलवा बिखेरा। वो चाहे कैसे भी कपड़े पहन लें, उनका हर लुक बेहद शानदार होता है। एथनिक वियर से लेकर वेस्टर्न तक में मलाइका कमाल लगती हैं।
मलाइका को अच्छे से ये पता है कि एथनिक वियर में भी वो कैसे बोल्ड दिख सकती हैं। यही वजह है कि वो आज के समय की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें देखकर आप भी उन पर से नजर नहीं हटा पाएंगे।
2 of 7
मलाइका से लें पार्टी वियर ड्रेस के टिप्स
- फोटो : instagram
मलाइका से लें पार्टी वियर ड्रेस के टिप्स
अगर आप किसी पार्टी में जाने का सोच रहीं हैं तो मलाइका का ये लुक बेहद परफेक्ट है। इसे देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।
3 of 7
लहंगे में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक
- फोटो : instagram
लहंगे में एक्ट्रेस का बोल्ड लुक
ऐसा कहा जाता है कि एथनिक वियर आपकी सुंदरता को बढ़ा देता है, पर मलाइका के मामले में एथनिक वियर आपके लुक को और ज्यादा बोल्ड बना सकता है। एक्ट्रेस का हर एथनिक लुक बोल्ड और खूबसूरत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पिंक साड़ी में खूबसूरत अंदाज
- फोटो : instagram
पिंक साड़ी में खूबसूरत अंदाज
वैसे तो मलाइका का हर लुक ही कमाल का होता है पर साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लगती हैं। जब उन्होंने एक बार पिंक रंग की साड़ी पहनी थी तो वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में गजरा लगाया था।
विज्ञापन
5 of 7
थ्री पीस ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज
- फोटो : instagram
थ्री पीस ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज
मलाइका का ये लुक बेहद स्टाइलिश था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में ऑक्सीडाइज ज्वेलरी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मांगटीका भी कैरी किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।