फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा और कटरीना कैफ ने पहनी एक जैसी ड्रेस, देखिए किसकी स्टाइल है बेहतरीन

Wed, 15 Apr 2020 04:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 15 Apr 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
malaika arora katrina kaif wore same gym wear who looks better
- फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा जहां बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं वहीं कटरीना कैफ का ग्लैमरस अंदाज लोगों को लुभाता है। ऐसे में जब दोनों अदाकाराएं एक जैसे कपड़ों में दिखें तो फैंस की मुश्किलें तो बढ़ ही जाएंगी। मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस रूटीन को लेकर काफी सख्त रहती हैं तो वहीं कटरीना भी फिगर की देखभाल करती हैं। मलाइका अक्सर ही स्पोर्ट्स वियर में जिम के बाहर स्पॉट हो जाती हैं। इस लॉकडाउन में कटरीना अपने फैंस को घर पर ही फिट रहने के तरीके बताती नजर आ चुकी हैं। इस बार कपड़ों के मामले में दोनों की पसंद एक नजर आईं और मलाइका और कटरीना एक जैसे कपड़ों को पहने नजर आईं। आगे की स्लाइड में देखिए किसका लुक ज्यादा ग्लैमरस नजर आया।



 
malaika arora katrina kaif wore same gym wear who looks better
- फोटो : Social Media

मशहूर स्पोर्ट्स वियर कंपनी रिबॉक ने स्पोर्ट्स वियर की नई रेंज कुछ दिनों पहले निकाली थी। जिसे दोनों ही हसीनाएं इंडोर्स करती नजर आ रहीं थीं। रिबॉक के इस विशेष कलेक्शन की कीमत भी काफी खास है। रिबॉक की वेबसाइट पर इस जिमवियर की कीमत भी लिखी है जिसमें टॉप की कीमत करीब 5,194 रुपये तो वहीं टाइट्स की कीमत 9,652 रुपये हो जो कि जिमवियर के रूप में काफी महंगी। 

 


 
malaika arora katrina kaif wore same gym wear who looks better
- फोटो : instagram

इस न्यूड शेड के जिमवियर को मलाइका अरोड़ा और कटरीना कैफ एक ही दिन इंडोर्स करती नजर आईं थी। जिसमें से मलाइका इस न्यूड शेड के जिमवियर को पहन जिम के बाहर स्पॉट हुईं थीं। वहीं कटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट को शेयर किया था। जिसमें वो यहीं जिमवियर पहनी नजर आ रही हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora katrina kaif wore same gym wear who looks better
- फोटो : instagram

परफेक्ट फिगर दिखाते इस जिमवियर में दोनों का लुक ही गजब का नजर आ रहा था। जिसे देख किसी एक को पसंद करना मुश्किल है। हालांकि मलाइका को इस न्यूड शेड वियर में देख  बहुत से लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लेकिन मलाइका की परफेक्ट फिगर इस ड्रेस में साफ नजर आ रही थी।


 
विज्ञापन
malaika arora katrina kaif wore same gym wear who looks better
- फोटो : Social Media

बता दें कि लॉकडाउन के इस समय में मलाइका घर पर परिवार के साथ समय बिता रही हैं और कुकिंग में हाथ भी आजमा रही हैं। जिसकी तस्वीरें अक्सर ही इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed