फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebrities On Red Carpet: कटरीना कैफ-मलाइका अरोड़ा तक, रेड कार्पेट पर इस अंदाज में पहुंची हसीनाएं

Wed, 14 Dec 2022 12:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 14 Dec 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
malaika arora princess look to janhvi kapoor mermaid attire stunning entry of btown actress in nayka femina be
malaika arora, katrina kaif - फोटो : instagram

इन दिनों बीटाउन में अवॉर्ड्स नाइट जमकर हो रहे हैं। जिसमे फिल्म और टीवी के सितारे अपने बेस्ट लुक में नजर आ रहे हैं। एक बार फिर अवॉर्ड्स नाइट के लिए तैयार इन सितारों का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। नायका फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में शामिल कटरीना कैफ से लेकर मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर, विकी कौशल, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, आय़ुष्मान खुराना, सारा अली खान,  खुशाली कुमार के बेस्ट लुक्स देखने को मिले। लेकिन कुछ हसीनाओं के ग्लैमरस अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। तो चलिए देखें बेस्ट लुक्स में पहुंचे कुछ सितारों की तस्वीरें। 

malaika arora princess look to janhvi kapoor mermaid attire stunning entry of btown actress in nayka femina be
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरो़ड़ा

फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर मलाइका अरोड़ा का अबतक का सबसे अलग लुक देखने को मिला। 49 साल की इस हसीना ने सफेद रंग के गाउन में प्रिसेंज लुक में एंट्री ली। जिसे देख लोगों की निगाहें थम गईं। सफेद रंग के ऑफ शोल्डर गाउन, जिस पर ड्रामेटिक स्लीव जोड़ी गई थी। मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सफेद प्रिसेंज वाइब्स वाली ड्रेस को मलाइका ने सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक के साथ मैच किया था। जो काफी शानदार लुक दे रहा था और भीड़ में हटके बना रहा था।

malaika arora princess look to janhvi kapoor mermaid attire stunning entry of btown actress in nayka femina be
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

इन दिनों जान्हवी कपूर अपने लुक्स से सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में उनका रेड कार्पेट लुक कैसे फीका रह जाएगा। लेमन ग्रीन कलर के गाउन में पहुंची हसीना को देख हर कोई हैरान रह गया। हॉल्टर नेकलाइन ड्रेस में बनी कटआउट इसे बोल्ड लुक दे रही थी। वहीं मर्मेट डिजाइन की स्कर्ट के साथ लगी लांग ट्रेन रेड कार्पेट के लिए बिल्कुल परफेक्ट बना रही थी। कपड़े पर हुआ शिमरी वर्क इस ड्रेस को शानदार बना रहा था। जिसे जान्हवी ने हाई स्लीक बन, ग्लोइंग मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora princess look to janhvi kapoor mermaid attire stunning entry of btown actress in nayka femina be
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ बिना किसी एक्स्ट्रा एफर्ट के सारी लाइमलाइट चुराती हैं। मल्टीकलर शिमरी वर्क से सजे गाउन में तैयार कटरीना की सादगी हर किसी को आकर्षित कर रही थी। कटरीना कैफ ने रेड कार्पेट पर स्लिप गाउन को चुना था। काउल नेक और स्ट्रैपी स्लीव के साथ बैक पर बनी क्रिसक्रॉस डिजाइन इसे गॉर्जियस लुक दे रही थी। जिसके साथ हूप ईयररिंग्स और स्ट्रैपी पम्प्स को मैच किया गया था। स्मोकी आई शैडो और पिंक लिपस्टिक के साथ ब्लश्ड चिक्स कटरीना कैफ की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी दिख रहे थे। 

विज्ञापन
malaika arora princess look to janhvi kapoor mermaid attire stunning entry of btown actress in nayka femina be
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति सेनन

कृति सेनन हमेशा की तरह ही स्टनिंग लुक में नजर आईं। कृति ने सफेद रंग के कटआउट गाउन को चुना था। जो डिजाइनर सूर्या सरकार के कलेक्शन से लिया गया था। स्वीटहार्ट प्लजिंग नेकलाइन के साथ ड्रेस पर कमर के पार फ्रिल डिटेलिंग की गई थी। थाई हाई स्लिट के साथ फिगर हगिंग डिजाइन इसे खास बना रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed