फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका के सुपर बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल, देखिए एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीरें

Wed, 06 Oct 2021 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 06 Oct 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
malaika arora silver dress bold look photos
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

मलाइका अरोड़ा ने अपने नए लुक से एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मलाइका ने इस बार जो ड्रेस पहनी है, उसमें उनका लुक देख फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं। मलाइका अरोड़ा हमेशा ही कोई न कोई ऐसी ड्रेस कैरी करती हैं कि चर्चा में आना लाजमी हो जाता है। मलाइका का फैशन सेंस उनकी उम्र का पता तक नहीं चलने देता। एक तो वैसे भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए फेमस हैं। दूसरा उनका फैशन भी बी-टाउन की नई हसीनाओं को टक्कर देने के लिए काफी होता है। मलाइका साड़ी पहनती हैं तो भी गजब लगती हैं और गाउन या ड्रेस कैरी करती हैं, तब भी कमाल का लुक और एटीट्यूड देती हैं। इसके पहले मलाइका ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की सिमर साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका लुक शादी पार्टी में साड़ी स्टाइल में राॅक करने के लिए परफेक्ट था। मलाइका का ये नया लुक भी लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी है। एक्ट्रेस ने अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसकी फैंस तारीफ करने में लगे हुए हैं। अगली स्लाइड्स में आप भी मलाइका अरोड़ा का ये बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लुक देख सकते हैं।

malaika arora silver dress bold look photos
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

मलाइका ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने मैटेलिक सिल्वर रंग की ड्रेस पहनी हुई है। मलाइका की ये ड्रेस उनके घुटनों से कुछ नीचे तक है और फ्रंट स्लिट स्टाइल में है। 

malaika arora silver dress bold look photos
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

मलाइका इस ऑफ शोल्डर टाइट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं उनकी इस ड्रेस में पॉकेट जुड़ी हुई है। मलाइका ने ड्रेस की मैचिंग के सिल्वर हाई हील्स कैरी कर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora silver dress bold look photos
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

मलाइका अरोड़ा ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को कर्ल किया हुआ है। हाई हाफ पोनीटेल में हेयर स्टाइल बनाई हुई है।

विज्ञापन
malaika arora silver dress bold look photos
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

मलाइका का मेकअप उनके ओवरऑल लुक को काफी सूट कर रहा है। हालांकि उनका मेकअप काफी डार्क है। उन्होंने सिल्वर आई लाइनर अप्लाई कर रखा है। लिप कलर शेड की लिपस्टिक लगाई हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed