{"_id":"60acf816d37c1024c62c9484","slug":"malaika-arora-silver-oversized-pant-and-blazer-in-reality-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, बैकलेस कोट देख लगा तारीफ करें कि बुराई","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, बैकलेस कोट देख लगा तारीफ करें कि बुराई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 26 May 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने बोल्ड और रिस्की आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। वो ग्लैमरस लुक को भी इतने आत्मविश्वास के साथ कैरी करती हैं कि उन्हें देख यहीं लगता है कि वो इन कपड़ों में कितनी कंफर्टेबल हैं। हालांकि इस बार मलाइका अरोड़ा का आउटफिट स्टाइल के मामले में थोड़ा हटके है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
डांस रिएलिटी शो में शिल्पा शेट्टी की जगह पर एंट्री लेने वाली मलाइका अपने लुक से हर बार सुर्खियां बटोर रही हैं। अभी पिछले दिनों ही जज अनुराग बसु के साथ बंगाली डांस किया था। जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। अब इस बार उनकी ड्रेस देख फैंस हैरान हैं।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, शो की शूटिंग के लिए मलाइका ने ढीली-ढाली पैंट के साथ ब्लेजर चुना था। जिसे इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर GABY CHARBACHY का डिजाइन किया टू पीस सेपरेट्स था। जिसे बनाने के लिए स्पार्कल और शाइनी कपड़े का इस्तेमाल किया गया था। मैटेलिक ग्रे और सिल्वर टोन के कॉम्बिनेशन में इसका लुक शानदार नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं इसका ब्लेजर बॉडी की फिटिंग के हिसाब से था। हालांकि इस ब्लेजर में ग्लैम इफेक्ट क्रिएट करने के लिए बैक पर कट की डिजाइन बनी हुई थी। जिसके साथ मलाइका की बैक और फिगर शानदार नजर आ रही थी। वहीं बात करें मलाइका के मेकअप की तो सॉफ्ट कोहल आईज और पिंक लिप्स खूबसूरत नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
मलाइका ने इस लुक के साथ सॉफ्ट वेवी कर्ल हेयरस्टाइल को चुना था। जबकि साथ में ग्रीन एमरॉल्ड एंड डायमंड का नेकपीस पहन रखा है। हालांकि उनका ये लुक पैंट की वजह से कुछ खास नहीं नजर आ रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।