फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: मैक्सी ड्रेस पहन मलाइका अरोड़ा दिखीं ग्लैमरस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट आउटफिट

Sun, 08 May 2022 02:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 08 May 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
malaika arora steps out in pastel shade long maxi dress with blue cap
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा जब भी कैमरे के सामने होती हैं। तो उनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक देखने को मिलता है। डीप नेकलाइन से लेकर थाई हाई स्लिट और शार्ट्स में वो अपनी स्लिम बॉडी फ्लांट करती ही रहती हैं। लेकिन इस बार जब वो घर से बाहर निकलीं। तो उनका लुक ना केवल ग्लैमरस दिखा बल्कि समर के लिए बिल्कुल परफेक्ट था। जिसे लड़कियां जरूर कॉपी करना चाहेंगी। 

malaika arora steps out in pastel shade long maxi dress with blue cap
malaika arora - फोटो : instagram

घर से बाहर निकलीं मलाइका अरोड़ा मीडिया के कैमरे में कैद हुईं। जहां वो पोज देते दिखीं। वहीं इस आउटिंग के लिए मलाइका अरोड़ा ने पेस्टल शेड की मैक्सी ड्रेस पहन रखी थी। जिसमे उनका लुक समर रेडी दिख रहा था। वहीं मिनिमम स्टाइलिंग में भी वो हमेशा की तरह ही बिंदास और गॉर्जियस नजर आईं। 

malaika arora steps out in pastel shade long maxi dress with blue cap
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका ने इस आउटिंग के लिए पर्ल व्हाइट बेस शेड की मैक्सी ड्रेस पहनी थी। जिस पर ग्रे, ऑरेंज और नीले रंग के प्रिंट बने थे। सिल्क और सैटिन फैब्रिक की ये स्लिप ड्रेस मलाइका के स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी थी। वहीं इसकी पतली सी स्ट्राईप और काउल नेकलाइन बोल्ड लुक देने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं इस लांग लेंथ मैक्सी ड्रेस में नी हाई स्लिट बनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora steps out in pastel shade long maxi dress with blue cap
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका ने अपनी इस मैक्सी ड्रेस को सफेद रंग के स्नीकर के साथ मैच किया था। वहीं एक्सीडेंट में चेहरे पर लगी चोट को कैमरे की नजर से बचाने के लिए मलाइका ब्लू रंग की कैप लगाए दिखीं। जिसमे उनका लुक काफी कूल दिख रहा था। 

विज्ञापन
malaika arora steps out in pastel shade long maxi dress with blue cap
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

जबकि बात करें मेकअप की ग्लोइंग स्किन और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ आंखों पर मस्कारा और खुले बालों में वो परफेक्ट दिख रही थीं। बता दें कि पिछले महीने मलाइका अरोड़ा कार हादसे का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि अगले ही दिन वो डिस्चार्ज हो गईं। लेकिन मलाइका ने अपने इस कार एक्सीडेंट के बारे में बताया कि एक्सीडेंट ने कैसे उन्हें प्रभावित किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed