{"_id":"6277603fd0c27f2806488338","slug":"what-to-wear-on-a-first-date-follow-these-fashion-outfit-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: इस तरह के कपड़े पहनें, पहली ही डेट पर पार्टनर हो जाएगा इंप्रेस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: इस तरह के कपड़े पहनें, पहली ही डेट पर पार्टनर हो जाएगा इंप्रेस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 08 May 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
outfit for first date
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहली डेट लड़के और लड़कियां दोनों के लिए खास होती है। अगर आप चाहती हैं कि पार्टनर इंप्रेस हो जाए तो अपने ड्रेसिंग सेंस पर खास ध्यान देने की जरूरत है। पहली डेट पर जाने वाली हैं तो कुछ ऐसा पहनें जो ना केवल आपको कॉन्फिडेंस दें बल्कि वो आई कैचिंग हो। जिससे पार्टनर की निगाहें आप पर ही थम जाएं। फिर वो चाहे सिंपल सी टीशर्ट और जींस ही क्यों ना हो। पहली डेट पर क्या पहनें इस दुविधा में है तो इन कपड़ों को ट्राई कर सकती हैं। ये आपको परफेक्ट लुक देने के साथ ही कॉन्फिडेंस भी देंगी।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
अगर आप फर्स्ट डेट पर जाने के लिए नर्वस हैं और कपड़ों के मामले में कंफर्ट जोन में रहना चाहती हैं। तो क्यूट सा टॉप और जींस ट्राई करें। साथ में कलरफुल म्यूल्स को कैरी करें। ये लुक खूबसूरत लगने के साथ ही कॉन्फिडेंस भी देगा। जिससे आप पार्टनर के साथ पिकनिक से लेकर नाइट आउट के लिए आसानी से जा सकेंगी। ये आउटफिट बिना किसी एफर्ट के आपको परफेक्ट लुक देगा।
अगर आप कपड़ों के मामले में कॉन्फि़डेंट रहती हैं तो रिब्ड क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग की फिटिंग स्कर्ट को ट्राई करें। ये लुक इन दिनों काफी ट्रेंड में है और आपको डेट नाइट के लिए परफेक्ट लुक देगा। इस आउटफिट को क्लासी फुटवियर और हैंडबेग के साथ मैच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप बॉलीवुड हसीनाओं की फैन हैं और लुक्स को कॉपी करना पसंद करती हैं। तो फर्स्ट डेट नाइट के लिए वन शोल्डर टॉप के साथ जींस या फिर लेदर पैंट्स को मैच कर सकती हैं। ये काफी ट्रेंडी और परफेक्ट लुक देगा। साथ ही इसमे आपका कॉन्फिडेंस भी बना रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
Nushrat Bharucha
- फोटो : instagram
फेमिनिन और स्पोर्टी लुक साथ में चाहिए तो अपने इस प्रिटी लुक के लिए फ्रिल वाली ड्रेस के साथ स्नीकर को ट्राई करें। ये आउटफिट डे डेट और कॉफी डेट के लिए परफेक्ट है। और आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।