Mothers Day 2022: मां की पुरानी साड़ियां आएंगी आपके काम, इस तरह से दें खुद को स्टाइलिश लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनारकली बनाएं
बेटी अपनी मां की पुरानी साड़ी से किसी भी तरह की आउटफिट बनवा सकती है। मां के पुरानी साड़ी से आप अनारकली कुर्त या स्कर्ट बनवा सकती हैं। छ: गज लंबी साड़ी से फ्रॉक सूट आसानी से बन सकता है। आप चाहे तो मां की साड़ी से स्ट्रेट कुर्ता भी बनवा सकती हैं।
साड़ी का दुपट्टा
सिल्क की साड़ी हो या बनारसी, सिफाॅन या फिर जॉर्जेट फैब्रिक हो, हर तरह की साड़ी का इस्तेमाल आप दुपट्टा बनवाने में कर सकती हैं। साड़ी में बहुत पुरानी हो तो उसमें लैस या पैच वर्क कराकर साड़ी का खूबसूरत दुपट्टा बनवा सकती हैं। खुद के और मां के लिए साड़ी का एक जैसा दुपट्टा तैयार कर सकती हैं।
साड़ी का लहंगा
साड़ी का लहंगा भी आसानी से बनाया जा सकता है। मां के पास कोई पुरानी ब्रोकेड डिजाइन की साड़ी हो तो उसका लहंगा बनाकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। लहंगे को मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे से पेयर करें। कंट्रास्ट का भी फैशन हैं, जिसे आप अपने स्टाइल के साथ जोड़ सकती हैं।
साड़ी से जेंट्स कुर्ता
अगर लड़के ये सोच रहे हैं कि वह मां की साड़ी का क्या करें तो उनके लिए भी मां की पुरानी साड़ी को रीयूज करने और खुद को परफेक्ट लुक देने का मौका है। दिवाली के मौके पर एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी मां की सिल्क साड़ी से खुद के लिए और उसी साड़ी से अपने बच्चों के लिए कुर्ता बनवाया था। आप भी मां की किसी पुरानी साड़ी से जेंट्स कुर्ता डिजाइन करवा सकते हैं। जब आप मां के सामने उनकी साड़ी से बने कुर्ते को पहनकर पहुंचेंगे तो मां को भी खुशी होगी।