फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shanaya Kapoor Latest Photos: शनाया कपूर ने प्लाजो संग पहना ब्रालेट, एथनिक आउटफिट में ग्लैमरस लुक की तस्वीरें हुईं वायरल

Sat, 07 May 2022 06:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 May 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Shanaya Kapoor Latest Photos Wearing Off White Palazzo With Bralette And Shrug Goes Viral
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02

Shanaya Kapoor Latest Photos : बॉलीवुड में स्टार किड्स हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। भले ही वह खुद फिल्मों से दूर हों लेकिन किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में बने रहते हैं। कई स्टार किड्स की तो किसी बड़े सेलिब्रिटी के जैसे ही बड़ी फैन है। इनमें से कई स्टार किड्स हैं जो इंडस्ट्री में आए बिना ही अपने लुक और स्टाइल स्टेटमेंट के कारण फेमस हैं। फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन्ही स्टार किड्स में शनाया कपूर का नाम शामिल है। शनाया कपूर अक्सर ही अपने लुक्स और फैशन सेंस के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी बी टाउन की किसी पार्टी में उनकी स्टाइलिश आउटफिट तो कभी दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान शनाया कपूर के साड़ी लुक की तस्वीरे वायरल हो जाती हैं। हाल ही शनाया कपूर ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में शनाया कपूर बहुत ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। उन्होंने इंडियन आउटफिट को बेहद स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। उनका ये लुक किसी फेस्टिव सीजन या शादी पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। अगली स्लाइड्स में देखिए शनाया कपूर के ऑफ व्हाइट आउटफिट लुक की तस्वीरें।

Shanaya Kapoor Latest Photos Wearing Off White Palazzo With Bralette And Shrug Goes Viral
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02

तस्वीर में देख सकते हैं कि शनाया कपूर ने ऑफ व्हाइट कलर का प्लाजो पहना हुआ है। शनाया ने प्लाजो को मॉडर्न टच देते हुए उसके साथ मैचिंग ब्रालेट कैरी किया है। साथ ही मैचिंग लॉन्ग श्रग से अपने लुक को अधिक प्रभावी बनाया है।

Shanaya Kapoor Latest Photos Wearing Off White Palazzo With Bralette And Shrug Goes Viral
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02

शनाया का यह आउटफिट मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन का है। इस प्लाजो सेट में सफेद धागों से बारीक कढ़ाई की गई हैं। डीप नेक ब्रालेट पर फुल स्लीव श्रग आगे से ओपन है, जो उन्हें काफी कामुक लुक दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shanaya Kapoor Latest Photos Wearing Off White Palazzo With Bralette And Shrug Goes Viral
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02

उन्होंने अपने राॅयल और क्लासी लुक को पूरा करने के लिए बड़े गोल्डन ईयररिंग्स और मैचिंग मोजरी कैरी की हुई है।

विज्ञापन
Shanaya Kapoor Latest Photos Wearing Off White Palazzo With Bralette And Shrug Goes Viral
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02

शनाया ने अपने सिल्की बालों को खुला छोड़ा हुआ है और न्यूड शाइनी मेकअप से खुद को स्टाइल दिया है। इसके पहले भी शनाया कपूर कई बार अपनी आउटफिट्स और स्टाइल को लेकर फैंस का दिल जीत चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed