फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Fashion Tips: गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो पहनें कुलॉट्स, ट्रेंडी लुक के साथ मिलेगा कंफर्ट

Fri, 06 May 2022 01:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 06 May 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
summer fashion get trendy comfort look in culottes with style
culottes - फोटो : instagram

हर मौसम का अपना एक अंदाज होता है। उसपर भारत एक ऐसा देश है जो हर मौसम का आनंद लेने का अवसर देता है। यहां हर मौसम का अपना एक अलग रंग है और हर रंग का फैशन है। जैसे गर्मियों में हल्के आंखों को सुकून देने वाले रंग और शरीर को आराम में रखने वाले ड्रेसेज। इसी कड़ी का हिस्सा हैं 'कुलॉट्स।' एक ऐसा परिधान जो केयरफ्री होकर आपको गर्मियों को एन्जॉय करने का मौका देता है। इसका मॉर्डन और कम्फी लुक आपको बिंदास रहने और दिनभर आरामदायक अवस्था मे काम करने की फ्रीडम भी देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि कुलॉट्स को आप किसी भी तरह के टॉप या टीशर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। लगभग स्कर्ट की ही तरह का यह परिधान अपने अनोखे अंदाज से आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा सकता है। 

summer fashion get trendy comfort look in culottes with style
trendy looks - फोटो : iStock
पैरेलल जैसी फीलिंग

आज से लगभग 2 दशक पहले पैरेलल लोअर्स का फैशन चला था। कुलॉट्स को आप उसी का अपग्रेडेड वर्जन समझ सकती हैं। यूं भी फैशन वही रहता है बस उसका अंदाज बदलता रहता है। कुलॉट्स पैरेलल और स्कर्ट की ही तरह की ड्रेस है। इसे स्प्लिट स्कर्ट भी कहा जाता है। ये नी लेंथ या उससे थोड़े लम्बे होते हैं। कई बार अधिक लंबे होने से पलाजो की तरह का लुक भी दे सकते हैं।

summer fashion get trendy comfort look in culottes with style
culottes - फोटो : instagram
आसान है कैरी करना:
आजकल बाजार में कुलॉट्स की कई डिजाइन उपलब्ध हैं। जिन्हें डेली वियर से लेकर ऑफिस वियर तक के रूप में पसन्द किया जा रहा है। यदि आप किसी ऐसी जगह काम कर रही हैं जहां कोई यूनिफॉर्म या ड्रेस कोड नही है तो गर्मियों और बारिश में कुलॉट्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप सिंगल कलर या प्रिंटेड टीशर्ट, फैंसी टॉप, शॉर्ट कुर्ते, टाई एंड डाई कमीज, शर्ट आदि किसी के भी साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
summer fashion get trendy comfort look in culottes with style
office wear - फोटो : insatgram
बस से लेकर टू व्हीलर तक के लिए फिट:

चाहे आप ऑफिस या कॉलेज के लिए अपडाउन करें, टू व्हीलर से आना जाना करें या पैदल चलें, हर स्थिति में कुलॉट्स शानदार कम्फर्ट देते हैं। इनके साथ भागदौड़ भरे काम भी आसान और सहज हो जाते हैं।

विज्ञापन
summer fashion get trendy comfort look in culottes with style
culottes - फोटो : instagram
प्रिंट से लेकर चैक्स और स्ट्राइप्स तक:

ये भी कुलॉट्स की एक खासियत है। ट्राउजर की ही तरह इसमे भी प्लेन, प्रिंट, स्ट्राइप्स, चैक्स, जैसी डिजाइन्स और कॉटन, रेयान, सिंथेटिक और डेनिम जैसे फैब्रिक आसानी से मिल सकते हैं। आप चाहें तो बेल्ट, सस्पेंडर्स, स्कार्फ जैसी एक्सेसरीज से इन्हें और यूनिक लुक दे सकती हैं। साथ मे चाहें तो स्पोर्ट्स शूज़ पहनें, सैंडल्स या सिंपल स्लिप ऑन्स। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed