फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: साड़ी में पिन सही जगह लगाने से मिलेगा परफेक्ट लुक, जानें कहां लगेगी सेफ्टी पिन

Fri, 06 May 2022 11:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Safety Pin Styling Ideas For Saree to Look Perfect Know How To use
साड़ी पिन अप करने के टिप्स - फोटो : instagram

Safety Pin Styling Ideas For Saree: महिलाओं को साड़ी पहनने का तो शौक होता है, लेकिन अक्सर महिलाएं साड़ी को सिर्फ इस वजह से नहीं पहनती, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह साड़ी संभाल नहीं पाएंगी। कई बार साड़ी घुलने का डर, साड़ी की प्लेट्स खराब होने की टेंशन और साड़ी में मोटा दिखने आदि की शिकायत महिलाएं करती हैं। लेकिन इस तरह की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एक छोटी सी सेफ्टी पिन बहुत काम आती है। सेफ्टी पिन साड़ी को संभालने का काम तो करती ही है, साथ ही अगर सही जगह पर सेफ्टी पिन लगाई जाए तो परफेक्ट लुक भी मिलता है। साड़ी की ड्रेपिंग को लेकर होने वाली आधी दिक्कत सेफ्टी पिन को सही से पिन अप करने से ठीक हो जाती है। अगर आप बहुत कम साड़ी पहननी हैं और किसी खास मौके पर साड़ी पहन रही हैं तो साड़ी ड्रेपिंग के पूरे प्रोसेस और सेफ्टी पिन के सही तरीके से इस्तेमाल के बारे में जान लें, ताकि साड़ी में फिटिंग अच्छी आए और साड़ी खराब भी न हो। चलिए जानते हैं कि साड़ी में कहां कहां सेफ्टी पिन लगानी चाहिए।

 
Today’s Fashion Tips Safety Pin Styling Ideas For Saree to Look Perfect Know How To use
साड़ी पिन अप करने के टिप्स - फोटो : instagram/aslisona

साड़ी की प्लेट्स में पिन लगाने का तरीका

साड़ी में आगे की ओर लोअर प्लेट्स बनाई जाती हैं। बिगिनर्स के लिए साड़ी की प्लेट्स बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए सेफ्टी पिन की मदद से साड़ी की प्लेट्स को सलीके से बनाकर संभाला जा सकता है। ध्यान रखें कि फ्रंट लोअर प्लेट्स बनाते समय सेफ्टी पिन कैसे और कहां लगानी है।

-साड़ी की प्लेट्स बनाना शुरू कर रही हैं तो एक पिन से दोनों साइड से साड़ी को बीच में लाकर पिनअप कर लें। इससे प्लेट्स बनाने में आसानी होगी।

Today’s Fashion Tips Safety Pin Styling Ideas For Saree to Look Perfect Know How To use
साड़ी पिन अप करने के टिप्स - फोटो : instagram/therealkarismakapoor

-अब साड़ी की प्लेट्स बना लें। प्लेट्स को एक साथ बराबर करके अच्छे से सेट कर लें। फिर अंदर की तरफ से प्लेट्स में एक पिन लगा लें। इससे आपकी प्लेट्स स्थिर रहेंगी।

-साड़ी की प्लेट्स बनाने के बाद ऊपर से स्टाइलिश साड़ी पिन लगा सकती हैं। इससे साड़ी का लुक बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Safety Pin Styling Ideas For Saree to Look Perfect Know How To use
साड़ी पिन अप करने के टिप्स - फोटो : instagram/imouniroy

साड़ी के पल्लू को पिन अप करने का तरीका

साड़ी के पल्लू को ड्रेप करते समय भी उससे अच्छे से पिनअप करने से परफेक्ट लुक मिलता है। इसके लिए एक पिन आप कंधे पर पल्लू रखकर उस जगह पर लगाएं। इससे पल्लू की लेंथ का पता चलता है। पल्लू की प्लेट्स बनाते समय उसे अच्छे से सेट करने के लिए भी पिन लगाएं।  

विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Safety Pin Styling Ideas For Saree to Look Perfect Know How To use
साड़ी पिन अप करने के टिप्स - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

ब्लाउज के बैक में पिन लगाना

साड़ी को ब्लाउज से जोड़ने के लिए पिन अप करना चाहिए। इससे आपकी साड़ी का पल्लू, प्लेट्स और ब्लाउज व्यवस्थित रहते हैं। अगर आपने कॉटन की साड़ी पहनी है तो पल्लू बैक से उभरा रहता है। इसे ठीक करने के लिए पल्लू के सेंटर पर बैक साइड से पिन लगा लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed