मलाइका अरोड़ा ग्लैमरस ब्यूटी हैं जो बॉलीवुड की फैशनिस्टा भी हैं। फिर वो चाहे उनका कैजुअल लुक ही क्यों ना हो। लॉकडाउन के लंबे समय के बाद शूटिंग के लिए लौटी मलाइका फिर से कहर ढाने को तैयार दिख रही हैं। पिछले हप्ते ही रियलिटी शो की शूटिंग के लिए उनका बेहद बोल्ड लुक सुर्खियों में था। तो वहीं एक बार फिर उनकी ड्रेस ने सबका ध्यान खींचा है।
जब मलाइका अरोड़ा ने उड़ाया खुद का ही मजाक और ड्रेस की तुलना कर दी पत्तागोभी के संग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो ग्रीन कलर के शार्ट रफल ड्रेस में तैयार हैं। वैसे तो मलाइका इस ड्रेस में हमेशा की तरह ग्लैमरस लुक में दिख रही हैं। लेकिन मलाइका का कैप्शन काफी फनी है। मलाइका ने अपनी इस ड्रेस की तुलना पत्तागोभी से कर दी है। मलाइका ने कैप्शन में लिखा है कि 'मैं शाकाहार को बहुत गंभीरता से लेती हूं।' और अपनी ड्रेस को पत्तागोभी बता दिया।
मलाइका ने इस ग्रीन रंग की शार्ट ड्रेस पहनी है। जिसमें कई सारी लेयर्स बनी हुई है। जिसे देख एक बार ये पत्तागोभी जैसी ही लग रही है। वहीं इस ड्रेस को स्टेटमेंट लुक देने के लिए कमर पर ब्लैक कलर की बेल्ट लगी है। जो इस खूबसूरत ड्रेस को और भी खास बना रही है। वहीं बात करें मेकअप की तो न्यूड लिप्स और पीच फेस के साथ ब्लैक स्टॉकिंग्स के साथ मलाइका ने हाई बन बना रखा है। जिसमें वो हमेशा की तरह गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं।
वैसे मलाइका ने जब से लॉकडाउन के बाद से शूटिंग शुरू की है। हर बार अपने लुक से फैंस को दीवाना बना रही हैं। डांस इंडिया डांस की शूटिंग में वेरी शार्ट मैटेलिक ड्रेस में तैयार मलाइका का लुक काफी बोल्ड था।
वहीं इस ड्रेस को जालीदार स्टॉकिंग्स और पोनी टेल के साथ टीमअप किए मलाइका बिल्कुल उम्फ लुक में नजर आ रही थीं।