{"_id":"65f11faed92ecdea1e062b26","slug":"meera-chopra-sister-of-priyanka-chopra-wedding-photos-with-rakshit-kejriwal-2024-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meera Chopra Wedding: पेस्टल को छोड़ मीरा चोपड़ा ने शादी के जोड़े के लिए चुना लाल रंग, लगीं बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Meera Chopra Wedding: पेस्टल को छोड़ मीरा चोपड़ा ने शादी के जोड़े के लिए चुना लाल रंग, लगीं बेहद खूबसूरत
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा बीती शाम शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने जयपुर में अपने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में सिर्फ उनके दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।
बीती शाम ही उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन लिखते हुए अपनी शादी की तस्वीरों को साझा किया, जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि 'अब हमेशा के लिए खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवन भर की यादें , हर जनम तेरे साथ।'
जैसे ही उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा कीं, तो लोग उन्हें बधाई देने लगे। सभी को उनका वेडिंग लुक काफी खास लगा। दरअसल, एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने अपनी शादी में पेस्टल रंग का ट्रेंड तोड़ते हुए चटक लाल रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उनका मेकअप से ज्वेलरी तक काफी खास थी।
2 of 5
मीरा चोपड़ा
- फोटो : instagram/Meera Chopra
कैसा था वेडिंग लुक
बात करें एक्ट्रेस के वेडिंग लुक की तो जहां एक तरफ कुछ महीने पहले उनकी बहन परिणीति ने अपनी शादी के लिए आइवरी रंग का लहंगा चुना था, तो वहीं मीरा ने प्रियंका चोपड़ा की तरह ही अपनी शादी के दिन चटक लाल रंग का लहंगा पहना था। अपने लहंगे के साथ उन्होंने खूबसूरत सा ऑरेंज रंग का दुपट्टा भी कैरी किया था। ये लहंगा सब्यसाची के कलेक्शन से लिया गया था।
3 of 5
मीरा चोपड़ा
- फोटो : instagram/Meera Chopra
लहंगे पर था गोल्डन वर्क
मीरा के इस लाल लहंगे पर गोल्डन रंग का हैवी वर्क था। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में हैवी चोकर, माथे पर खूबसूरत सा मांगटीका, कान में झुमके, नाक में नथ और हाथ में कलीरे पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीरा चोपड़ा
- फोटो : instagram/Meera Chopra
मिनिमल मेकअप को दी प्राथमिकता
अपनी वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड लिपस्टिक के साथ काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया था। माथे पर छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
मीरा चोपड़ा
- फोटो : instagram/Meera Chopra
बेहद हैंडसम लगे रक्षित केजरीवाल
दूल्हा बने रक्षित केजरीवाल ने इस खास दिन ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थी। अपने लुक को कूल बनाने के लिए ब्लैक ग्लासेस पहने थे। उन्होंने अपने गले में एक मल्टीलेयर नेकपीस भी कैरी किया था। ये दोनों ही अपनी शादी में काफी खूबसूरत लग रहे थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।