सब्सक्राइब करें

Best Color Combination Idea: पुरुषों के लिए परफेक्ट माने जाते हैं ये कलर कॉम्बिनेशन, शॉपिंग से पहले जान लें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 24 Mar 2025 01:52 PM IST
सार

यदि आप दफ्तर से लेकर पार्टियों तक में सबसे हैंडसम दिखना चाहते हैं तो खास कलर कॉम्बिनेशन के कपड़े अपने लिए खरीदें। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
men wear guide Best Color Combination Idea for men's in hindi
पुरुषों के लिए परफेक्ट माने जाते हैं ये कलर कॉम्बिनेशन - फोटो : instagram

Best Color Combination Idea: लड़कियां अपने लुक्स को लेकर काफी सजग होती हैं, लेकिन अक्सर लड़के अपने कपड़ों के मामले में काफी लापरवाह होते हैं। इसी वजह से कई बार उनका लुक बिगड़ जाता है।



बहुत से लड़कों को तो ये समझ ही नहीं आता कि वो किस तरह के रंग के आउटफिट किसके साथ कैरी करें। इसी के चलते हम यहां आपको कुछ बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपना पूरा लुक ही बदल सकते हैं। यदि आपके पास भी इन रंगों के आउटफिट होंगे तो आप महफिल में सबसे हटकर लगेंगे और लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। 

Trending Videos
men wear guide Best Color Combination Idea for men's in hindi
काला और सफेद - फोटो : instagram

काला और सफेद

ये कलर कॉम्बिनेशन सबसे एवरग्रीन माना जाता है। सफेद शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनकर आप कहीं भी जा सकते हैं। ये लुक शादी-विवाह से लेकर दफ्तर और फॉर्मल डिनर के लिए भी परफेक्ट माना जाता है। लुक को क्लासी बनाने के लिए चाहें तो इसके साथ ब्लैक कलर का कोट भी कैरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
men wear guide Best Color Combination Idea for men's in hindi
सफेद और ग्रे - फोटो : instagram

सफेद और ग्रे

जो लोग सफेद शर्ट के साथ काले रंग की पैंट पहनना पसंद नहीं करते, उनके लिए ये एक अच्छा विकल्प है। ग्रे रंग भी सफेद शर्ट के साथ जचता है। यदि ग्रे रंग की पैंट कैरी कर रहे हैं तो उसके साथ बेल्ट हमेशा ब्लैक रंग की ही लगाएं। यदि ब्लैक बेल्ट नहीं है तो ब्राउन रंग की बेल्ट का चयन करें। 

men wear guide Best Color Combination Idea for men's in hindi
लाइट ब्लू और चॉकलेट ब्राउन - फोटो : instagram
लाइट ब्लू और चॉकलेट ब्राउन

हल्के ब्लू रंग की शर्ट के साथ आप चॉकलेट ब्राउन रंग की पैंट कैरी कर सकते हैं। ये कलर कॉम्बिनेशन देखने में काफी क्लासी और रॉयल लगता है। इसके साथ ब्राउन रंग का ब्लेजर भी पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बनाएं, ताकि हर कोई बस आपको ही देखता रह जाए।
विज्ञापन
men wear guide Best Color Combination Idea for men's in hindi
ब्लैक और डार्क ब्राउन - फोटो : instagram
ब्लैक और डार्क ब्राउन

ज्यादातर लड़कों को ब्लैक रंग पसंद होता है, लेकिन उन्हें ये समझ नहीं आता कि इसके साथ वो किस रंग की शर्ट या पैंट कैरी करें। यदि आप ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन कैरी नहीं करना चाहते हैं तो ब्लैक के साथ डार्क ब्राउन रंग का चयन करें। ये लुक भी अच्छा लगता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed