Met Gala 2023 : फैशन इवेंट मेट गाला 2023 का इंतजार हर किसी को साल भर रहता है। ये दुनिया का ऐसा इवेंट है, जिसमें देश भर के बड़े सितारे अजब-गजब लुक के साथ रेड कार्पेट पर नजर आते हैं। बीते 1 मई को ही इस फैशन इवेंट की शुरूआत हो गई है। हर साल इस इवेंट की थीम भी काफी अलग होती है। इस बार की थीम कार्ल लेगरफेल्ड- ए लाइन ऑफ ब्यूटी रखी गई है, जिसमें इस महान फैशन डिजाइनर के काम और जिंदगी को सेलिब्रेट किया जाएगा। न्यूयॉर्क सिटी में होने वाले इस इवेंट में भारत के भी कई नामचीन सितारे सम्मलित होते हैं।
Met Gala 2023 : मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने पहना अरबों रुपये का नेकपीस, आप भी जानें इसकी खासियत
वैसे तो प्रियंका का पूरा लुक बेहद प्यारा था, पर उनके नेकपीस ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों ने पहने थे मैचिंग आउटफिट
बीती शाम मेट गाला इवेंट में ब्लैक एंड व्हाइट रंग के बोल्ड गाउन में प्रियंका ने जब एंट्री की तो उनका जोरदार तालियों के साथ वेलकम हुआ। एंट्री के दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके पति अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस भी थे। दोनों एक-दूसरे के हाथ पकड़े थे। फोटोग्राफर्स के सामने दोनों ने कई पोज भी दिए।
वैलेंटिनों ने डिजाइन किया था एक्ट्रेस का गाउन
इस दौरान एक्ट्रेस का लुक लोगों को काफी पसंद आया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मैचिंग ब्लैक एंड व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। वैलेंटिनों द्वारा डिजाइन किए गए इस हाई थाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। प्रियंका ने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों में रिबन से हेयर स्टाइल बनाई है। इसके साथ उन्होंने हाथों में ग्लव्स और गले में एक डायमंड नेकलेस पहना है।
जानें नेकपीस की कीमत
इवेंट के दौरान इस डायमंड नेकलेस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने इवेंट में अपना लुक कंप्लीट करने के लिए 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था। ये स्टेटमेंट पीस बुलगारी का था।
अरबों में है कीमत
अगर बात करें इसकी कीमत की तो इसकी कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए है। सोशल मीडिया पर इस हार के बारे में काफी बातें भी चल रही हैं। ऐसी खबर है कि अब इसे नीलाम कर दिया जाएगा।