{"_id":"644626f3680d8744920165f7","slug":"wedding-makeup-easy-makeup-tips-for-best-friend-wedding-2023-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding Makeup : सहेली की शादी में जलवा बिखेरने के लिए इस तरह से करें मेकअप, पलट कर देखेगा हर कोई","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Wedding Makeup : सहेली की शादी में जलवा बिखेरने के लिए इस तरह से करें मेकअप, पलट कर देखेगा हर कोई
Wedding Makeup : अपनी सहेली की शादी के लिए हर लड़की काफी पहले से तैयारी करना शुरू कर देती है क्योंकि सबकी नजर दुल्हन की सहेलियों पर ही तो होती है। ऐसे में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना तो बनता है। दुल्हन की जो सबसे खास सहेली होती है वो पूरी शादी में उसके साथ रहती है। जिसके चलते उन्हें भी अपने आउटफिट से लेकर ज्लेवरी, मेकअप, एक्सेसरीज और फुटवियर का खास ध्यान रखना पड़ता है। हर लड़की अपने लिए आउटफिट और फुटवियर तो तैयार कर लेती है, पर उसे ये समझ नहीं आता कि आज-कल कैसे मेकअप का ट्रेंड है।
लड़कियां इस बात में काफी कंफ्यूज होती हैं कि आखिर वो कैसा मेकअप करें, जो ज्यादा समय तक टिक भी जाए और खूबसूरत भी लगे। ऐसे में आज हम आपको ट्रेंडिंग मेकअप के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी अपनी सहेली की शादी में अपना जलवा बिखेर पाएं। इस तरह का मेकअप आपके लुक को कंप्लीट करने में भी काफी मददगार रहेगा।
2 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram/tara sutaria
ट्राई कर सकती हैं ग्लॉसी लुक
आज-कल ग्लॉसी मेकअप लुक काफी चलन में है। अगर आप गोल्डन रंग से अपने मेकअप को कवर करना चाहती हैं तो इस बात का ध्यान रखें तो न्यूड रंग के लिपशेड के साथ उस पर ग्लॉस लगाएं। आप बेस मेकअप को भी ड्युई रखें। इसके अलावा आप लुक को आकर्षक बनाने के लिए कंटूरिंग को शार्प करें, ताकि चेहरा परफेक्ट दिखे।
3 of 5
उर्वशी रौतेला
- फोटो : urvashi rautela/instagram
बेस्ट है न्यूड मेकअप लुक
अगर बात करें ट्रेंड की तो न्यूड मेकअप लुक आज-कल काफी ट्रेंड में है। ये देखने में काफी क्लासी लगता है। न्यूड लुक को चुनते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसका शेड आपके चेहरे के हिसाब से ही हो। इस लुक में आप अपनी आंखों को शिमरी लुक दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
बोल्ड लिप्स के साथ लाइट मेकअप
बोल्ड लुक देखने में काफी अच्छे लगते हैं। अगर आपको बोल्ड लिप्स पसंद हैं तो अपने बाकी मेकअप को लाइट ही रखें। बोल्ड लिप्स के साथ आप अपनी आंखों के लिए शैम्पेन गोल्डन कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : social media
आउटफिट के हिसाब से ही करें चयन
अपने मेकअप का चयन करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये आपके आउटफिट से मैच कर रहा हो। अगर डार्क रंग के आउटफिट के साथ डार्क रंग का ही मेकअप करेंगी तो ये अच्छा नहीं लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।