मीरा राजपूत को लोग अब एलिगेंट फैशन सेंस के लिए जानने लगे हैं। उनका हर स्टाइल काफी क्लासी होता है। जिसे देख फैंस भी काफी पसंद करते हैं। अभी हाल ही में मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो मां के साथ बैठी पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में भी मीरा ने पीले रंग की खूबसूरत शार्ट ड्रेस कैरी की है।
मीरा राजपूत ने पीले रंग की ड्रेस में साझा की तस्वीरें, कीमत भी है बेहद खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनशाइन यलो कलर की खूबसूरत शार्ट ड्रेस में मीरा राजपूत का लुक हमेशा की तरह एलिगेंट नजर आ रहा है। वहीं मीरा की ये ड्रेस मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे के ग्रासरूट कलेक्शन में से एक है। जिसमें फुल स्लीव और फ्लोरल प्रिंट बने हैं। ग्रीन, पेस्टल पिंक और सफेद रंग के फूलों से सजी इस ड्रेस पर हाथों से एंब्रायडरी की गई है। जो कि खास महिला कारीगरों के समूह 'सेवा' ने की है।
वहीं मीरा राजपूत ने इस खूबसूरत पीले रंग की ड्रेस के साथ गोल्डन चंकी हूप्स पहन रखे हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो स्मोकी ब्राउन आई पेंसिल के साथ न्यूड शेड लिप्स में मीरा का लुक एलिगेंट है। वहीं अनीता डोंगरे की इस ड्रेस का प्राइस भी काफी खास है। एक वेबसाइट के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत है करीब 19,900 रुपये।
A post shared by Grassroot by Anita Dongre (@anitadongregrassroot) on
वैसे बता दें कि मीरा राजपूत अपने जन्मदिन के मौके पर भी अनीता डोंगरे की डिजाइन की हुई साड़ी ड्रेस में नजर आईं थीं। वन शोल्डर साड़ी ड्रेप ड्रेस को मीरा के लिए खासतौर पर कस्टम किया गया था।
वहीं इकत डिजाइन की इस ड्रेस में मीरा ने गोल्डन हूप्स और गोल्डन ब्रेसलेट के साथ इस लुक को पूरा किया था।