{"_id":"68fdbe52e6cfc9980e06e949","slug":"modern-indian-wear-with-images-indian-fashion-trends-2025-disprj-2025-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Trends 2025: एलीगेंस और कम्फर्ट का संगम, ऐसे तैयार होता है मॉडर्न इंडियन वियर का नया रूप","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Trends 2025: एलीगेंस और कम्फर्ट का संगम, ऐसे तैयार होता है मॉडर्न इंडियन वियर का नया रूप
Sun, 26 Oct 2025 01:35 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:35 PM IST
सार
Fashion Trends 2025: पारंपरिक भारतीय पोशाकों में आधुनिक टच डालकर अब पहनने वालों को आराम के साथ-साथ एलीगेंस भी मिलता है। यहां हम आपको इसी की जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
एलीगेंस और कम्फर्ट का संगम, ऐसे तैयार होता है मॉडर्न इंडियन वियर का नया रूप
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Fashion Trends 2025: आज के समय में फैशन सिर्फ स्टाइल का मामला नहीं रहा, बल्कि कम्फर्ट भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो गया है। मॉडर्न इंडियन वियर इसी बदलाव का प्रतीक है। दरअसल, पारंपरिक भारतीय पोशाकों में आधुनिक टच डालकर अब पहनने वालों को आराम के साथ-साथ एलीगेंस भी मिलता है। चाहे ऑफिस हो, शादी समारोह या कैज़ुअल आउटिंग, अब लोग ऐसे आउटफिट्स पसंद कर रहे हैं जो क्लासी दिखें और पहनने में आसान हों।
फैब्रिक का चुनाव
- फोटो : instagram
फैब्रिक का चुनाव
फैब्रिक किसी भी आउटफिट की आत्मा होता है। कॉटन, लिनन और जॉर्जेट जैसे हल्के फैब्रिक्स न केवल आरामदायक होते हैं बल्कि गर्मियों और ऑफिस दोनों के लिए परफेक्ट होते हैं। कॉटन और लिनन स्किन को सांस लेने देते हैं और लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक रहते हैं। जॉर्जेट फैब्रिक थोड़ी फ्लोइंग टेक्सचर देता है जिससे कपड़ा दिखने में लाइट और एलीगेंट लगता है। इसलिए आजकल ऐसे ही फैब्रिक ट्रेंड में हैं।

कपड़े की कटिंग
- फोटो : instagram
कपड़े की कटिंग
कपड़े की कटिंग स्टाइल और कम्फर्ट को जोड़ती है। स्लिम कट आउटफिट्स फिगर को शार्प और टोंड दिखाते हैं। ए-लाइन और फ्लेयर्ड कट्स ऐसे डिजाइन हैं जो मूवमेंट में आसानी देते हैं और कैज़ुअल या फेस्टिवल वियर दोनों में खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में अब कपड़ों की कटिंग के समय इसका ध्यान भी रखा जाता है।

कलर पैलेट का सही होना है जरूरी
- फोटो : instagram
कलर पैलेट का सही होना है जरूरी
आज के समय में वो चमक-दमक वाले रंगों को पहनने का ट्रेंड नहीं है। अब पेस्टल और म्यूट कलर ऑफिस और पार्टी दोनों के लिए परफेक्ट हैं। ये रंग स्टाइलिश दिखते हैं और फेस्टिवल या डेली वियर के लिए उपयुक्त हैं।

इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन
- फोटो : instagram
इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन
ये अब फैशन का नया ट्रेंड है। कुर्ता को जींस या पैंट के साथ पहनकर कैज़ुअल और ट्रेंडी लुक मिल सकता है। शरारा या लांग कुर्ता के साथ स्ट्रेट पैंट भी इंडो-वेस्टर्न स्टाइल का हिस्सा हैं। ये काफी कंफर्टेबल कपड़े रहते हैं।