फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमारी और अभिनेत्री मोहिना का शादी से लेकर वेडिंग शूट तक 'शाही लुक' में दिखा गजब अंदाज

Tue, 15 Oct 2019 11:00 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 15 Oct 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
mohena kumari singh flaunt royal bridal look on wedding day
- फोटो : instagram

अभिनेत्री और रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के संग फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित की गईं। ऐसे में मोहिना के खूबसूरत लुक्स पर नजर डालना बनता है। देखें शादी से लेकर मेहंदी तक की सभी तस्वीरें। 

mohena kumari singh flaunt royal bridal look on wedding day
- फोटो : social media

मोहिना ने इस दौरान लाल रंग का लहंगा पहना था। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। शादी की रस्मों के दौरान लंबा घूंघट लिए मोहिना शाही घराने के रीति रिवाज को निभा रही थीं। मोहिना के आउटफिट्स को राजपूती टच दिया गया था। सुयश की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग का शेरवानी पहनी। 

mohena kumari singh flaunt royal bridal look on wedding day

मोहिना रीवा (मध्य प्रदेश) राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव हैं। मोहिना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई की थी। ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना कुमारी सिंह उम्दा डांसर और एक्टर हैं। जिस तरह मोहिना की ठाठ-बाट से शादी हुई, उसी तरह शादी के बाकि फंक्शन भी शाही शान-ओ-शौकत के साथ हुए। शादी से पहले मोहिना ने प्री वेडिंग शूट  भी पुरे राजसी अंदाज में कराया था। पुरे लाल जोड़े में तैयार मोहिना खूबसूरत राजकुमारी लग रही हैं। लहंगे पर गोल्डन एम्ब्रॉइडरी की गई है। मिनिमल मेकअप और सिल्वर ज्वेलरी के साथ लुक को पूरा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mohena kumari singh flaunt royal bridal look on wedding day
मोहिना अपने मेहंदी वाले दिन भी खूब जंच रही थीं। राजकुमारी की तरह हरे रंग के लहंगे को गुलाबी दुपट्टे से मैच किया हैं। शादी के हर फंक्शन में मोहिना की ज्वेलरी आकर्षण का केंद्र बनी। मेहंदी हो या हल्दी, चाहे प्रे वेडिंग शूट मोहिना ने खूबसूरत एक्सेसरीज कैरी किए हैं। मेहंदी के दौरान कान में हैवी इयररिंग्स, मांगटीका और नथ पहनकर तैयार हुईं। 
विज्ञापन
mohena kumari singh flaunt royal bridal look on wedding day

इससे पहले मोहिना अपनी रिंग सेरेमनी में खूबसूरत गुलाबी लहंगे में तैयार हुई थीं। मोहिना के शार्प फीचर वाले चेहरे पर मेकअप, स्टोन और पर्ल ज्वेलरी, हाथ में चूड़ियां और चेहरे पर मुस्कान मोहिना को और भी खूबसूरत बना रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed