फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2024: रुबीना दिलैक से लेकर दिशा परमार तक, गर्भावस्था में इन अभिनेत्रियों ने दिखाया खूबसूरत अंदाज

Sat, 11 May 2024 10:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 11 May 2024 10:33 PM IST
सार

अगर आप गर्भावस्था में भी ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं, जिन्होंने प्रेगनेंसी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया था। 

विज्ञापन
Mother's Day 2024 pregnancy looks of actress rubina dilaik to disha parmar
गर्भावस्था में इन अभिनत्रियों ने दिखाया खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

Mother's Day 2024:  जब भी कोई महिला मां बनती है तो उसे कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। उस दौरान महिलाओं के न सिर्फ शरीर बल्कि विचारों में भी काफी बदलाव होते हैं, जिन्हें संभालना उनके लिए काफी मुश्किल होता है। एक समय तो ऐसा आता है कि गर्भावस्था के दौरान उनका आत्मविश्वास तक डगमगा जाता है। ऐसे में मां के इसी त्याग और समपर्ण को सम्मान देने के लिए मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। 


गर्भावस्था के दौरान जब शारीरिक बदलाव होता है तो हर महिला सिर्फ ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती है जो आरामदायक हों लेकिन हाल में कई अभिनेत्रियों में गर्भावस्था के समय में भी अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाकर बाकी महिलाओं को प्रेरणा दी है। उन्होंने अपने लुक्स से ये दर्शाया है कि गर्भावस्था में भी हर तरह के आउटफिट कैरी किए जा सकते हैं। अगर आप भी मां बनने वाली हैं और कपड़े को लेकर संशय में रहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक पर नजर डालें। 

Mother's Day 2024 pregnancy looks of actress rubina dilaik to disha parmar
गर्भावस्था में इन अभिनत्रियों ने दिखाया खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

रुबीना दिलैक

टीवी की मशहूर बहू रुबीना दिलैक ने हाल ही में दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। बच्चियों के जन्म से पहले वो हमेशा अपने गर्भावस्था लुक्स की तस्वीरें साझा करती रहती थीं। उनके लुक्स लोगों को काफी पसंद आते थे। शॉर्ट ड्रेस से लेकर एक्ट्रेस ने अपने गर्भावस्था के समय में बॉडीकॉन ड्रेस तक पहनी थी। 

Mother's Day 2024 pregnancy looks of actress rubina dilaik to disha parmar
गर्भावस्था में इन अभिनत्रियों ने दिखाया खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

दिशा परमार

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने कुछ महीने पहले क्यूट सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने नव्या रखा है। एक्ट्रेस ने अपनी गर्भावस्था में इतने खूबसूरत आउटफिट कैरी किए थे, कि लोग उनकी तस्वीरों पर जनकर प्यार लुटाते थे। अगर आप भी मां बनने वाली हैं तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother's Day 2024 pregnancy looks of actress rubina dilaik to disha parmar
गर्भावस्था में इन अभिनत्रियों ने दिखाया खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

दीपिका कक्कड़

भले ही दीपिका कक्कड़ अब टीवी पर नहीं दिखाई देतीं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने अपने गर्भावस्था लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी की हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
Mother's Day 2024 pregnancy looks of actress rubina dilaik to disha parmar
गर्भावस्था में इन अभिनत्रियों ने दिखाया खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

देबिना बनर्जी

कुछ-कुछ समय अंतराल पर दो क्यूट बच्चियों को जन्म देने वाली अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने अपनी गर्भावस्था में खूबसूरत से लेकर ग्लैमरस अंदाज तक दिखाया था। उनका हर आउटफिट लोगों को पसंद आया था। वो अक्सर एथनिक पहनकर ही अपनी तस्वीरें साझा करती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed