फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन बन मौनी रॉय ने चुराया सबका दिल, तस्वीरें देख नजरें हटाना होगा मुश्किल

Fri, 24 Apr 2020 01:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 24 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
mouni roy glamorous bold photoshoot for bridal magazine
- फोटो : instagram
छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय हर बार अपनी अदा से लोगों का दिल चुरा लेती हैं। तभी तो उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर अक्सर ही वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक दिखता है।। एक ब्राइडल मैगजीन के लिए कराए फोटोशूट में वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं। जिसमें उनका लुक देखने लायक है। दुल्हन बनीं मौनी रॉय तस्वीरों में अपनी अदाएं दिखा रही हैं। जिसे देख कोई भी उनका फैन हो जाएगा। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे का सफर तय करने वाली मौनी रॉय का स्टाइल सेंस काफी अच्छा है। फिर वो चाहे ग्लैमरस लुक हो या फिर ट्रेडिशनल लुक। हर बार उनकी च्वॉइस कमाल की होती है। इस बार भी दुल्हन के भेष में उनके लुक को देख उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।



 
mouni roy glamorous bold photoshoot for bridal magazine
- फोटो : instagram

दुल्हन के अवतार में मौनी ने तीन दिन पहले ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। लेकिन बीज रंग के लहंगे में एक दिन पहले शेयर की उनकी तस्वीर सबका ध्यान खींचने में कामयाब हुई है। जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। मोतियों के चोकर नेकपीस के साथ स्लीवलेस ब्लाउज और लाइट गोल्डन रंग के लहंगे में मौनी बैठी हुईं। लहंगे पर बने रंग-बिरंगे फूल और उनका मेकअप बेहद खास है। न्यूड लिप्स और स्मोकी आईज के साथ तैयार मौनी ने और कोई एक्सेसरीज कैरी नहीं की है।




 
mouni roy glamorous bold photoshoot for bridal magazine
- फोटो : instagram

ब्राइडल मैगजीन वेडिंग वाउज के लिए कराए फोटोशूट में उनका हर लुक बेहद खास है। ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न ब्राइड बन तैयार मौनी ने हरे रंग का फिश कट लहंगा पहना है जिसे फूल स्लीव टॉप के साथ पैयर किया गया है। साथ में बंधे हुए बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy glamorous bold photoshoot for bridal magazine
- फोटो : instagram

वहीं मैगजीन के कवर स्टोरी के लिए तैयार मौनी ने हैवी एंब्रायडरी का लाल लहंगा पहना है। वहीं हैवी वर्क वाले ब्लाउज और नेट की चुनरी के साथ इसे मैच किया गया है। बात करें एक्सेसरीज की मौनी ने लुक को पूरा करने के लिए केवल खूबसूरत हैवी चंकी मांगटीका पहन रखा है। वहीं स्मोकी आईज और मरून लिपस्टिक के साथ मौनी ने दुल्हन के इस लुक को पूरा किया है। जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिख रही हैं।




 
विज्ञापन
mouni roy glamorous bold photoshoot for bridal magazine
- फोटो : instagram

मौनी का हर लुक काफी आकर्षक है। फिर वो चाहे पर्पल रंग के हैवी एंब्रायडरी लहंगे में हो। जिसमें वो मोतियों का चोकर नेकपीस पहने तैयार हैं। साथ में स्मोकी आईज और मैचिंग लिपस्टिक के साथ बालों में मेसी बन के साथ लुक को पूरा किया गया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed