सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मौनी रॉय का ये ड्रेस बदलते मौसम के लिए है परफेक्ट, अदा खान को भी आया पसंद

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 19 Jun 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
mouni roy in latest floral dress adaa khan commented
मौनी रॉय - फोटो : instagram

मौनी रॉय फैशन के मामले में हमेशा अपडेट रहती हैं। मौसम के बदलते ही मौनी के लुक्स भी बदलने लगे हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में वे फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। मौनी इस ड्रेस को पहनने के बाद बैठकर अलग-अलग पोज दे रही हैं। प्रशंसकों के साथ ही कई सिलेब्स ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। मौनी फिटनेस को लेकर भी लापरवाही नहीं बरतती हैं। वे अक्सर फैशन और फिटनेस से जुड़े हुए वीडियो और तस्वीरें ही साझा करती हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने फ्लोरल ड्रेस पहना हो, इससे पहले भी वे कई बार इस तरह के ड्रेसेस में नजर आ चुकी हैं लेकिन फिलहाल बदलते हुए मौसम में उनके इस लुक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उनका ड्रेस बहुत खूबसूरत है इसमें कोई दो राय नहीं है और ड्रेस का रंग भी अच्छा लग रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए मौनी का यह लेटेस्ट लुक। 

Trending Videos
mouni roy in latest floral dress adaa khan commented
मौनी रॉय - फोटो : instagram

ऐसा है ड्रेस
मौनी ने गुलाबी रंग का फ्लोरल ड्रेस पहना हुआ है। यह एक वन शोल्डर गाउन है जो कि सफेद रंग का है और उसपर गुलाबी फूल और हरी पत्तियों वाला प्रिंट है। यह ड्रेस दिखने में तो आकर्षक लग ही रहा है, साथ ही सादगी से भरपूर भी है। ड्रेस का फेब्रिक भी एकदम आरामदायक दिखाई दे रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy in latest floral dress adaa khan commented
मौनी रॉय - फोटो : instagram

जूलरी है न के बराबर
रूटीन या घूमने-फिरने के हिसाब से मौनी का यह ड्रेस आइडिया आप कॉपी कर सकते हैं। मौनी न हाथ में कुछ अंगुठियां और पतली सी चेन वाला सिल्वर रंग का ब्रेसलेट पहना हुआ है। पैरों में फूटवेयर नहीं हैं वे सीढ़ियों पर बैठकर वे अलग-अलग पोज दे रही हैं। पैर उनके घास पर हैं। 

mouni roy in latest floral dress adaa khan commented
mouni roy - फोटो : instagram

बालों में की है स्ट्रेटनिंग 
मौनी के बाल एकदम स्ट्रेट हैं और नीचे की तरफ किया गया कलर भी अच्छी तरह से हाईलाइट हो रहा है। चेहरे पर न्यूड मेकअप है। आंखों में लाइनर और होठों पर डार्क पिंक लिपशेड लगाया हुआ है। हाथ के नाखूनों पर सफेद रंग की नेलपेंट लगाई हुई है। पैरों के नाखूनों पर नेलपेंट नहीं है। 

विज्ञापन
mouni roy in latest floral dress adaa khan commented
मौनी रॉय - फोटो : instagram

अदा और दृृष्टि ने किया है कमेंट 
मौनी के प्रशंसकों को तो उनका यह लुक और अदाएं बहुत पसंद आई हैं पर साथ ही उनके साथी कलाकारों को भी यह लुक अच्छा लगा है। अदा खान और दृष्टि धामी ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। अदा ने इमोजी पोस्ट की है तो दृष्टि ने उन्हें सुंदर कहा है। मौनी ने तस्वीर के साथ ‘होम इज वेयर द लव इज’ कैप्शन लगाया हुआ है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed