मौनी रॉय खूबसूरत होने के साथ ही टैलेंटेड भी हैं। अपनी स्टाइल और अदाओं के कारण वो लोगों को अपना फैन बनाने में कामयाब हो गईं। इस लॉकडाउन में जब फिल्मों से लेकर टेलीविजन कार्यक्रमों की शूटिंग बंद है और सितारे घर पर रहने को मजबूर हैं। लेकिन ये सितारे अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस का मनोरंजन करने और तस्वीरें पोस्ट करने से पीछे नहीं रहते हैं। इस काम में मौनी रॉय भी पीछे नहीं रहती और अक्सर ही तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। पिछले दिनों दुल्हन के भेष में खूबसूरत तस्वीरें वायरल होने के बाद एक बार फिर उनकी खूबसूरती की चर्चा होना तय है।
एक बार फिर मौनी रॉय की तस्वीरों को देख हो जाएंगे फैन, कभी दिखाई अदा तो कभी परफेक्ट फिगर
दरअसल, मौनी रॉय ने सफेद कुर्ते में इतनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख नजरें हटाना मुश्किल है। कत्थक के मूव्स करती उनकी तस्वीरें कमाल लग रही हैं। तस्वीर में मौनी ने सफेद रंग का नूडल स्ट्राइप कुर्ता पहना है जिस पर हरे रंग का बॉर्डर है। साथ ही मेसी हेयर और विंग्ड आईलाइनर लगाए वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।
इसके कुछ दिनों पहले ही मौनी ने एक फैशन मैगजीन के लिए कराए अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही थीं।
मौनी अपने फैंस के लिए अक्सर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। क्रॉप टॉप और जॉगर्स पहने मौनी ने तस्वीर शेयर की है। जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौनी लॉकडाउन में भी अपने वर्कआउट से लापरवाही नहीं कर रही हैं।
मौनी रॉय ने जल्दी ही छोटे पर्दे से बड़े पर्दे का रुख कर लिया है। नागिन बन लोगों को अपना फैन बनाने के बाद वो अक्षय कुमार के साथ गोल्ड फिल्म में नजर आईं थी। इसके बाद उनकी पिछले साल फिल्म मेड इन चाइना भी रिलीज हुई थी जिसमें वो राजकुमार राव के अपोजिट बनी थीं।