मौनी रॉय नागिन बन लोगों के दिलोदिमाग पर इस कदर छा चुकी हैं। कि उनकी हर अदा फैंस को लुभाती है। तभी तो जब भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं तो हर कोई उनको देखता रह जाता है। हालांकि उनके स्टाइल और लुक्स की भी तारीफ करनी पड़ेगी जिसकी बदौलत फैंस उनकी दीवाने रहते हैं। यहां तक कि जब भी वो किसी कैजुअल आउटिंग या फिर अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचती हैं तो भी हर किसी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। स्टाइल के मामले में मौनी बड़े पर्दे की एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। फिर वो चाहे उनका बोल्ड लुक हो या फिर देसी अंदाज। लेकिन बता दें कि मौनी के फैंस उन्हें देसी अंदाज में भी उतना ही पसंद करते हैं। जितना कि बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में। इस बात का सबूत ये तस्वीरें हैं जिसे मौनी ने हाल ही में साझा की है। जिसमे वो शरारा सूट के साथ बगीचे में बैठी शोख अदाएं देती दिख रही हैं। मौनी की इन तस्वीरों को अबतक तीन लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
फूलों वाले पीले शरारे में मौनी रॉय लग रहीं बेहद खूबसूरत, तस्वीरें देख फैंस भी करने लगे तारीफें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन