फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: नई नवेली दुल्हन बन एयरपोर्ट पहुंची मौनी रॉय, लाल रंग की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

Mon, 31 Jan 2022 03:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 31 Jan 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
mouni roy suraj nambiyar after marriage airport look in red banarasi saree
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

मौनी रॉय ने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी को सात फेरे ले लिए थे। गोवा में हुई इस शादी में परिवार के और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। मलयाली और बमाली रीति रिवाज के साथ हुई शादी के सारी रस्मों को निभाने के बाद मौनी रॉय मुंबई लौट आई हैं। पपराजी के कैमरे में कैद हुईं मौनी एयरपोर्ट पर बिल्कुल नई नवेली दुल्हन वाले लुक में नजर आईं। 

mouni roy suraj nambiyar after marriage airport look in red banarasi saree
मौनी रॉय सूरज नंबियार - फोटो : सोशल मीडिया

पति सूरज नांबियार के हाथों में हाथ डालें पहुंची मौनी सुर्ख लाल रंग की बनारसी सा़ड़ी पहने नई नवेली दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं हाथों में मेहंदी और चेहरे का ग्लो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। मौनी ने इस लाल रंग की साड़ी के साथ सोने के बने हैवी झुमकों के साथ मैच किया था। 

mouni roy suraj nambiyar after marriage airport look in red banarasi saree
मौनी रॉय सूरज नंबियार वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं मौनी ने माथे पर लाल सिंदूर भी लगा रखा था। मौनी की इस लाल रंग की बनारसी साड़ी पर गोल्डन कलर की जरी के धागों से वर्क किया गया था। जिसके साथ मैचिंग का ब्लाउज पेयर किया गया था। वहीं पति सूरज नांबियार ने सफेद बंदगला कुर्ता और पायजामा के साथ काफी ट्रेडिशनल लुक अपने लिए चुना था। वैसे बता दें कि शादी के हर मौके पर मौनी का लुक बिल्कुल अलग ही नजर आया। वहीं पोस्ट वेडिंग संगीत सेरेमनी में गोल्डन लहंगे में वो छा गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy suraj nambiyar after marriage airport look in red banarasi saree
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

मौनी ने बंगाली और मलयाली रीति-रिवाज से गोवा में शादी की थी। मलयाली रीति-रिवाज से शादी के लिए मौनी ने बेहद सिंपल लुक का चुनाव किया था। सफेद सिल्क के साथ लाल बॉर्डर वाली साड़ी के साथ बॉर्डर से मैच करते ब्लाउज को पहना था। वहीं इस शादी के लिए तैयार हुईं मौनी की ज्वैलरी काफी इंट्रेस्टिंग थी। मौनी ने टेम्पल ज्वैलरी का चुनाव किया था। जिसके नेकपीस पर भगवान गणेश बने हुए थे।

विज्ञापन
mouni roy suraj nambiyar after marriage airport look in red banarasi saree
मौनी रॉय - सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बंगाली रीति-रिवाज से शादी के लिए मौनी ने लाल रंग का सब्यसाची का लहंगा चुना था। जिसके साथ मैच चुनरी पर आयुष्मति भव शब्द उकेरे गए थे। वहीं इस लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी में मांगपट्टी वाला लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed