फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर को कॉपी करने के बाद मृणाल ठाकुर का दिखा दिलचस्प अंदाज, लाल जोड़े में लूट लिया फैंस का दिल

Tue, 25 Aug 2020 06:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
mrunal thakur look ravishing in red banarasi lehenga for latest photoshoot
kareena, mrunall thakur - फोटो : instagram

करीना कपूर उन एक्ट्रेस में से हैं जो अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उनकी सुर्खियों का कारण टीवी एक्ट्रेस का लिबास है। दरअसल, पिछले दिनों छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर छलांग लगा चुकी मृणाल ठाकुर का फोटोशूट वायरल हुआ था। जिसमें वो मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहने फोटोशूट करवा रही थीं। ये तस्वीरें खुद मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ये वहीं लहंगा था जिसे पहन करीना कपूर कार्तिक आर्यन के साथ रैंप वॉक करते दिख चुकी थी। हालांकि मृणाल ठाकुर के स्टाइल ने फैंस का दिल चुरा लिया था। वहीं एक बार फिर मृणाल ठाकुर का खूबसूरत दुल्हन का अवतार मन मोह लेने के लिए काफी है। 

mrunal thakur look ravishing in red banarasi lehenga for latest photoshoot
mrunall thakur - फोटो : instagram

दरअसल, फैशन मैगजीन के लिए कराए फोटोशूट में मृणाल एक से बढ़कर एक खूबसूरत लिबास में पोज देती नजर आ रही हैं। जिसे देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहें। लेकिन लाल लिबास में वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

mrunal thakur look ravishing in red banarasi lehenga for latest photoshoot
mrunal thakur - फोटो : instagram

डिजाइनर जयंती रेड्डी के डिजाइन किए सिल्क के लहंगे में मृणाल काफी हसीन दिख रही हैं। वहीं बनारसी लहंगे के साथ हैवी एंब्रायडरी का हॉफ स्लीव ब्लाउज और चुनरी काफी आकर्षक है। वहीं लहंगे के चौड़े बॉर्डर को गोल्डन जरी के धागों से बुना गया है। जिससे इस लहंगे का लुक भी काफी एलिगेंट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mrunal thakur look ravishing in red banarasi lehenga for latest photoshoot
mrunal thakur - फोटो : instagram

जिसे मृणाल ने हैवी नेकपीस के साथ ईयररिंग्स और हाथफूल के साथ कंप्लीट लुक दिया है। जबकि ड्यूई मेकअप और रेड लिप्स के साथ खुले बालों में मृणाल हर कांप्लेक्शन की ब्राइड के लिए एक आइडियल इंस्पिरेशन दिख रही हैं। 

विज्ञापन
mrunal thakur look ravishing in red banarasi lehenga for latest photoshoot
mrunal thakur - फोटो : amar ujala

बता दें कि मृणाल ठाकुर छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर चुकी हैं। जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य से करियर की शुरूआत करने वाली मृणाल ने ऋतिक रोशन के साथ सुपर 30 फिल्म में काम किया है। वहीं मृणाल जॉन अब्राहम के साथ बाटला हाउस में भी नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed