{"_id":"68a2ba6fbddc1a9ef8017e11","slug":"must-have-things-for-authentic-maharashtrian-look-this-ganpati-chaturthi-festival-2025-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharashtrian Look: महाराष्ट्रीयन लुक के लिए बेहद जरूरी हैं ये चीजें, सादगी भरे अंदाज के लिए ऐसे हों तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Maharashtrian Look: महाराष्ट्रीयन लुक के लिए बेहद जरूरी हैं ये चीजें, सादगी भरे अंदाज के लिए ऐसे हों तैयार
Wed, 27 Aug 2025 07:50 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:50 AM IST
सार
Maharashtrian Look Ganpati Chaturthi Festival: यदि आप गणपति पूजा में महाराष्ट्रीयन लुक कैरी करना चाहती हैं तो कुछ चीजों को अवश्य अपने लुक में शामिल करें।
विज्ञापन
महाराष्ट्रीयन लुक के लिए बेहद जरूरी हैं ये चीजें
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maharashtrian Look Ganpati Chaturthi Festival: दस दिन चलने वाले गणपति उत्सव की धूम पूरे देशभर में देखने को मिलती है। इन दस दिनों में लोग अपने घरों के साथ-साथ गली-मोहल्ले में भी बप्पा की स्थापना करते हैं। गणपति की सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र में देखने को मिलती है, ऐसे में देशभर में महिलाएं बप्पा की पूजा के समय महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार होना पसंद करती हैं।
नौवारी साड़ी
- फोटो : instagram
नौवारी साड़ी
महाराष्ट्रीयन लुक क्रिएट करना है तो ध्यान रखें कि आपके लिए सबसे अहम नौवारी साड़ी ही है। ये पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी ही होती है, जिसे धोती स्टाइल में पहना जाता है। नौवारी साड़ी रेशमी, पैठणी फैब्रिक की बनी होती है, जिसमें इसका लुक एकदम परफेक्ट दिखता है। इसलिए महाराष्ट्रीयन लुक के लिए नौवारी साड़ी अवश्य खरीदें।

नथ
- फोटो : instagram
नथ
आपके पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक को कंप्लीट करने के लिए महाराष्ट्रीयन स्टाइल की नथ खरीदें। खास डिज़ाइन की ये नथ देखने में काफी खूबसूरत लगती है। यदि आपकी नाक में छेद नहीं है तो बिना छेद के भी क्लिप वाली नथ को पहना जा सकता है। मोती या कुंदन जड़ी नथ लुक को खास बनाती है।

चंद्रकोर बिंदी
- फोटो : instagram
चंद्रकोर बिंदी
महाराष्ट्रीयन लुक को कंप्लीट करने में चंद्रकोर बिंदी का खास हाथ होता है। ये खास आकार की बिंदी होती है, जो महाराष्ट्रीयन लुक को खास टच देती है। इसलिए आप भी अपने महाराष्ट्रीयन लुक को पूरा करने के लिए चंद्रकोर बिंदी अवश्य ही लगाएं।

हरी चूड़ियां
- फोटो : instagram
हरी चूड़ियां
हरे कांच की चूड़ियां महाराष्ट्रीयन महिलाओं की पहचान होती है। इसिलए अपने महाराष्ट्रीयन लुक को पूरा करने के लिए हाथ में खूबसूरत सी हरे रंग की चूड़ियां पहनें। इसके साथहाथ में सोने या सोने जैसी दिखने वाली कड़ भी पहन सकती हैं। इससे भी आपका लुक प्यारा दिखेगा।