{"_id":"67cfd6d02f57eae04800ddcf","slug":"nail-extension-is-good-or-bad-for-daily-basis-2025-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nail Extension: लगाती हैं आर्टिफिशियल नेल? तो जान लें इसके फायदे और नुकसान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Nail Extension: लगाती हैं आर्टिफिशियल नेल? तो जान लें इसके फायदे और नुकसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:55 AM IST
सार
हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं नाखून। नेल एक्सटेंशन इसकी सुंदरता को और अधिक निखार देते हैं। लेकिन कहीं ये आपके नेचुरल नाखूनों को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे !
विज्ञापन
1 of 8
लगाती हैं आर्टिफिशियल नेल? तो जान लें इसके फायदे और नुकसान
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्योति मौर्या
आजकल आर्टिफिशियल नेल्स यानी नेल एक्सटेंशन का चलन काफी बढ़ गया है। महिलाएं अपने हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए इसका उपयोग करती हैं। आर्टिफिशियल नेल्स उन महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं हैं, जिनके नाखून की शेप अच्छी नहीं है या नाखून जल्दी नहीं बढ़ते। वैसे तो महिलाएं अक्सर खास मौकों पर आर्टिफिशियल नेल्स लगवाती हैं, लेकिन इस खूबसूरती के पीछे एक खतरा भी छिपा है।
2 of 8
ढेर सारी खासियतें
- फोटो : Adobe stock
ढेर सारी खासियतें
आर्टिफिशियल नेल्स नेचुरल नाखूनों के ऊपर लगाए जाते हैं। ये तीन तरह के होते हैं- जेल, एक्रेलिक और सिल्क। इन तीनों ही तरह के नेल्स को अलग-अलग तरीके से लगाया जाता है और इनकी खूबसूरती और चमक भी भिन्न होती है। कई तरह के आर्टिफिशियल नेल्स केवल नाखूनों की लंबाई बढ़ाने या आकार सुधारने के लिए लगाए जाते हैं। आर्टिफिशियल नेल्स की खासियत है कि इन पर नेल पेंट लंबे समय तक टिके रहते हैं।
3 of 8
ढेर सारी खासियतें
- फोटो : instagram
नुकसान भी हैं
आर्टिफिशियल नेल्स देखने में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। हालांकि अगर इन्हें सही तरीके से न लगाया जाए तो ये आपके नेचुरल नाखूनों को कमजोर कर नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं अगर आर्टिफिशियल नाखून लंबे समय तक लगे रहते हैं तो इससे नेचुरल नाखूनों को बढ़ने में समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ढेर सारी खासियतें
- फोटो : instagram
कृत्रिम होने के कारण ये काफी मजबूत भी होते हैं, जिस वजह से कई बार आपको परेशानी होती है। कई बार इनमें पानी और गंदगी भी फंसकर रह जाती है, जिससे बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और संक्रमण हो सकता है। इसलिए आपको इनकी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है।
विज्ञापन
5 of 8
नाखून में फंगस
- फोटो : instagram
नाखून में फंगस
नाखून की फंगस को ओनिकोमाइकोसिस कहते हैं। यह एक आम संक्रमण है। इस संक्रमण में आपके नाखून के ऊपरी किनारे के नीचे छोटे, सफेद या पीले धब्बे बनना शुरू हो जाते हैं। धीरे-धीरे यह संक्रमण पूरे नाखून में फैल जाता है और उनका रंग बदल जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।