फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निया शर्मा का गरबा लुक देख नजरें नहीं हटा पाएंगे आप, घाघरे के साथ ब्रालेट पहने दिखी एक्ट्रेस 

Fri, 08 Oct 2021 05:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 08 Oct 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
navratri 2021 Nia Sharma Garba look goes viral Check out photos
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90

नवरात्रि शुरू हो गयी है। दुर्गा पूजा और गरबा पार्टी के लिए आपने तैयारियां भी शुरू हो कर दी होंगे। पिछले साल कोरोना संकट के कारण भले ही दुर्गा पूजा और  गरबा के पंडाल में हलचल नहीं रही लेकिन घरों में बंद लोग इस साल त्यौहार मनाने में शायद ही कसर छोड़ना चाहते हों। अगर आप भी नवरात्रि को लेकर उत्साहित हैं और गरबा कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं तो फटाफट ये तय कर लीजिए कि आपको पहनना क्या है। फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश और सभी से अलग दिखने के लिए आप को ड्रेस से लेकर मेकअप व हेयरस्टाइल में थोड़ा एक्सपेरिमेंट करने की जरूरत हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि इस साल गरबा के लिए आपको कैसे तैयार होना है तो निया शर्मा से आप टिप्स ले सकते हैं। निया शर्मा ने अपने गरबा लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके प्रशंसक भी गरबा खेलना चाहते हैं। तो चलिए देखते हैं ग्लैमरस निया शर्मा का गरबा लुक। 

navratri 2021 Nia Sharma Garba look goes viral Check out photos
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90

निया शर्मा की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें निया ने ट्रेडिशनल आउटफिट को बेहद ही ग्लैमरस तरीके से कैरी किया है। उनकी ड्रेस इस नवरात्रि गरबा कार्यक्रम के लिए एकदम परफेक्ट है। निया ने काले रंग की लॉन्ग स्कर्ट पहनी है। उनकी इस ब्लैक स्कर्ट में व्हाइट प्रिंट दिए गए हैं जो उनकी लॉन्ग स्कर्ट को फ्रेंड बना रहे हैं।

navratri 2021 Nia Sharma Garba look goes viral Check out photos
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90

स्कर्ट के साथ निया ने ब्लैक ब्रालेट को टीमअप किया है। क्राॅप टाॅप स्टाइल इस ब्लैक ब्रालेट में शोल्डर पर सिल्वर रंग दिया गया है। शर्ट के साथ निया का ये लुक अधिक आकर्षक उनके स्टाइलिश बैकलेस ब्रालेट की वजह से है, जो निया को पारंपरिक के साथ बोल्ड लुक भी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2021 Nia Sharma Garba look goes viral Check out photos
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90

निया ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी सिल्वर नेकपीस के साथ मैचिंग झुमके पहन रखे हैं। इसके अलावा निया ने सिल्वर आई लाइनर और हैवी मसकारा अप्लाई किया है। 

विज्ञापन
navratri 2021 Nia Sharma Garba look goes viral Check out photos
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90

इसके अलावा निया ने एक तस्वीर में पिंक कलर का लहंगा और चोली पहनी हुई है। उनके पिंक क्राॅप टाॅप में मिरर वर्क है। वहीं निया का पूरा लुक उनकी ज्वैलरी के कारण अधिक अट्रैक्टिव लग रहा है। इस लुक में निया का मेकअप भी काफी डार्क है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed