नोरा फतेही के ग्लैमरस लुक और बोल्ड अदाओं को तो सबने देखा है और उनके इस अवतार को पसंद किया है। नोरा फतेही अक्सर ऐसी ड्रेस में नजर आती हैं, जिसमें उनका लुक बेहद बोल्ड होता है। नोरा ने हाल ही में एक के बाद अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। सभी तस्वीरों में उनके अलग अलग लुक सामने आए। लेकिन एक बात जो उनके हर लुक में समान थी, वह है उनका ग्लैमर। नोरा ने पीले रंग की ड्रेस पहनी तो उसके पहले सफेद रंग की बॉडीकॉन ड्रेस से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। उनके हर लुक को फैंस ने सिर-आंखों पर लिया। लेकिन इस बार नोरा का लुक सबसे हटके है। नोरा ने न तो कोई बोल्ड आउटफिट कैरी की है और न ही ऐसा मेकअप। नोरा पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आ रही हैं। नोरा के इस लुक ने सारी लाइमलाइट अपने ऊपर ले ली है। नोरा का ये लुक बेहद सादगी पूर्ण और आकर्षक है। चलिए देखते हैं कि बिना ग्लैमर्स अदाओं और बोल्ड आउटफिट के नोरा फतेही का साधारण सा लुक कैसे बन गया खास।
न ग्लैमर का तड़का, ना बोल्ड अदाएं, ये लुक देखकर आपको नोरा फतेही की सादगी से हो जाएगा प्यार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन