फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 4 Colour: मां कूष्मांडा के प्रिय रंग के परिधान पहनकर चतुर्थ नवरात्रि पर करें पूजन

Thu, 25 Sep 2025 02:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Sep 2025 02:05 PM IST
सार

Navratri Day 4 Colour To Wear:  मां कुष्मांडा की पूजा में नीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा के प्रिय नीले रंग के परिधान से खुद से संवारें। यहां आपको नीले रंग के परिधानों के कुछ शानदार विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Navratri Day 4 Colour To Wear Maa kushamanda Favourite Colour
नवरात्रि के चौथे दिन पहनें मां कुष्मांडा का प्रिय रंग - फोटो : AI

Navratri Day 4 Colour To Wear: नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। माता कूष्मांडा सृष्टि की रचयिता हैं। ब्रह्मांडीय अंडे का प्रतीक मानी जाती हैं और जीवन व ऊष्मा का संचार करती हैं। माता कूष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए उनके उनके प्रिय भोग और प्रिय रंग को आज की पूजा में जरूर शामिल करें। नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व है जो मां के हर स्वरूप से जुड़े हैं। माता के श्रृंगार में उनके स्वरूप के मुताबिक प्रिय रंग को जरूर शामिल करें। साथ ही पूजा के समय खुद भी उनके प्रिय रंग में रंग जाएं।



मां कूष्मांडा का प्रिय रंग नीला है। रंग आकाश और समुद्र का प्रतीक है जो विशालता, प्रेरणा और अनंतता का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी व्यापकता के कारण इसे ब्रह्मंड का प्रतिनिधित्व करने वाला रंग माना जाता है। मां कुष्मांडा की पूजा में नीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा के प्रिय नीले रंग के परिधान से खुद से संवारें। यहां आपको नीले रंग के परिधानों के कुछ शानदार विकल्प दिए जा रहे हैं।

Navratri Day 4 Colour To Wear Maa kushamanda Favourite Colour
Kajol Saree Collection - फोटो : instagram

आप इस तरह की नीले रंग की प्रिंटेड साड़ी से खुद को संवार सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप न सिर्फ पूजा में पहनकर देवी मां को प्रसन्न कर सकती हैं, बल्कि दफ्तर में भी हर किसी को इम्प्रेस कर देंगी।

Navratri Day 4 Colour To Wear Maa kushamanda Favourite Colour
suit - फोटो : instagram

नवरात्रि के चौथे दिन नीले रंग के परिधान में देवी की पूजा के लिए मंदिर जा रेह हैं तो इस तरह का सूट सेट अपनाएं। गोल्डन वर्क वाला इस तरह का सूट एथनिक लुक को भी स्टाइलिश बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Day 4 Colour To Wear Maa kushamanda Favourite Colour
Lehenga - फोटो : instagram

गरबा या डांडिया नाइट्स के लिए इस तरह का पीले रंग का लहंगा परफेक्ट है। नीले रंग के लहंगे में आपकी सुंदरता में चार-चांद तो लगेंगे ही साथ ही चतुर्थ नवरात्रि पर खास श्रृंगार से देवी को भी प्रसन्न कर देंगी।

विज्ञापन
Navratri Day 4 Colour To Wear Maa kushamanda Favourite Colour
Kurta Payjama - फोटो : instagram

लड़के पीछे न रहे। मां कूष्मांडा की आराधना में नीले रंग के एम्ब्राडरी वाले कुर्ता पायजामा, या जींस के साथ कुर्ता कैरी कर सकते हैं। ये लुक काफी इम्प्रेसिव और मौके के अनुरूप परफेक्ट लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed