{"_id":"68d760f778f24a98380427c3","slug":"navratri-day-5-colour-to-wear-maa-skandmata-favourite-colour-fifth-day-navratri-2025-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Day 5 Color: मां स्कंदमाता की पूजा में शुभ माना जाता है ये रंग, आज जरूर पहनें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Navratri Day 5 Color: मां स्कंदमाता की पूजा में शुभ माना जाता है ये रंग, आज जरूर पहनें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:32 AM IST
सार
Navratri Day 5 Color: मां स्कंदमाता को ग्रे रंग काफी प्रिय है। आज के दिन ग्रे रंग धारण करने की परंपरा है। इसलिए आप नवरात्रि की पंचम तिथि को ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें।
विज्ञापन
1 of 5
देवी स्कंदमाता का प्रिय रंग
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Navratri Day 5 Color: शारदीय नवरात्रि का आज छठा दिन है लेकिन तिथि पंचमी है। नवरात्रि की पंचमी तिथि को मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता गौरी मां का स्वरूप हैं। उनके पुत्र कार्तिकेय का एक नाम स्कंद है, ऐसे में उन्हें स्कंदमात कहा जाता है। स्कंदमाता का स्वरूप अत्यंत मनमोहक है।
आज अगर मां स्कंदमाता की पूजा कर रही हैं और अपनी भक्ति से उन्हें प्रसन्न करना चाहती हैं तो पूजन के दौरान उनके प्रिय रंग को अपनाएं। माता के श्रृंगार के साथ ही खुद को मां स्कंदमाता के प्रिय रंग से रंग दें। क्योंकि कहा जाता है कि माता के स्वरूप के हिसाब से या उनका पसंदीदा रंग पहनकर उनकी पूजा की जाए तो मां जरूर प्रसन्न होती हैं। इस लेख में आपको मां स्कंदमाता के पसंदीदा रंग के बारे में बताया जा रहा है।
मां स्कंदमाता को ग्रे रंग काफी प्रिय है। आज के दिन ग्रे रंग धारण करने की परंपरा है। इसलिए आप नवरात्रि की पंचम तिथि को ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें।
2 of 5
लड़कों के लिए ग्रे कुर्ता
- फोटो : instagram
लड़कों के लिए ग्रे कुर्ता
पुरुष भी आज ग्रे रंग के आउटफिट को कैरी करके मां की उपासना कर सकते हैं। मां स्कंदमाता की पूजा के लिए आप ग्रे रंग की शर्ट या फिर कुर्ता कैरी कर सकते हैं। पुरुषों के पास कुर्ता तो अवश्य ही होगा। यदि कुर्ता नहीं है तो आप ग्रे रंग की शर्ट या फिर टी शर्ट भी कैरी कर सकते है।
3 of 5
saree for summer
- फोटो : instagram
साड़ी अपनाएं
अगर आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो इस तरह की ग्रे रंग की साड़ी अपना सकती हैं। दो रंगों की इस साड़ी धारीदार ग्रे पल्लू है और प्लीट्स में गोल्डन रंग है। मां स्कंदमाता की पूजा में तो ये रंग जचेगा ही,साथ ही किसी भी मौके पर आपको परफेक्ट स्टाइल औऱ लुक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
suit
- फोटो : instagram
ग्रे सूट भी जचेगा
यदि आपके पास ग्रे रंग की साड़ी नहीं है तो ग्रे रंग का सूट पहनें। ग्रे रंग का सूट ज्यादातर महिलाओं के पास मिल ही जाता है। यदि आप ग्रे रंग का सूट कैरी करेंगी तो गर्मी में आपका लुक भी अच्छा दिखेगा।
विज्ञापन
5 of 5
Anarkali Suit
- फोटो : instagram
लहंगा
मल्टी कलर बारीक कढ़ाई या थ्रेडवर्क और जरी वर्क वाले हल्के ग्रे रंग के लहंगे को भी आज पहन सकती हैं। दुर्गा पूजा और डांडिया नाइट्स का आयोजन जगह-जगह पर शुरु हो चुका है। इस मौके पर अगर आप चाहें तो इस तरह का लहंगा पहनकर भी जा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।