फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

What Is Minimal Look: जानें क्या होता है मिनिमल लुक ? जिसे देखकर लोग कहते हैं 'सादगी में ही सुंदरता है'

Fri, 26 Sep 2025 04:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

What Is Minimal Look: मिनिमल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर ये क्या है और इसमें क्या-क्या आता है? इस लेख में हम आपको यही जानकारी देंगे।

विज्ञापन
what is minimal makeup and minimal jewellery gives all the details
जानें क्या होता है मिनिमल लुक ? - फोटो : instagram
What Is Minimal Look:  आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में अब भव्यता नहीं, सादगी में सुंदरता देखी जा रही है। यही कारण है कि मिनिमलिज्म आज फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा ट्रेंड बन चुका है। तेजी से बदलते फैशन और ब्यूटी वर्ल्ड में अब सादगी को ही असली स्टाइल माना जा रहा है। यही वजह है कि मिनिमल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी का ट्रेंड युवाओं और प्रोफेशनल्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।


 बिना मेहनत और तामझाम के भी क्लासी और एलिगेंट दिखने की चाहत ने इस ट्रेंड को नया मुकाम दिया है। अब हैवी ज्वेलरी या लेयरिंग की जगह लोग हल्के, सटल और नैचुरल लुक को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर मिनिमल लुक क्या होता है, इसमें क्या-क्या शामिल होता है और कैसे आप भी इसे अपने डेली रूटीन या खास मौकों पर अपना सकती हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
 
what is minimal makeup and minimal jewellery gives all the details
मिनिमल ज्वेलरी क्या है? - फोटो : instagram
मिनिमल ज्वेलरी क्या है?

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर मिनिमल ज्वेलरी क्या है तो आपको बता दें कि मिनिमल ज्वेलरी यानी बेहद हल्की, स्लीक और सटल ज्वेलरी जो ओवर द टॉप न लगे, लेकिन क्लासी और एलिगेंट दिखे। इसमें कुछ चीजें शामिल हैं जैसे कि -
 
  • पतली चेन और पेंडेंट्स
  •  डेली वियर के छोटे स्टड्स
  •  सिंगल रिंग या ओपन रिंग
  •  ब्रेसलेट्स या पतली चूड़ियाे
  •  छोटे नथ या नो पिन्स

 
what is minimal makeup and minimal jewellery gives all the details
कब आती हैं काम ? - फोटो : instagram
कब आती हैं काम ?

मिनिमल ज्वेलरी ऑफिस, पार्टी, डेट या फेस्टिव सभी मौकों के लिए परफेक्ट होती है। इसे तो अब दफ्तर में में पहना जा सकता है। यंग लड़कियों से लेकर बढ़ती उम्र में भी महिलाएं मिनिमल ज्वेलरी कैरी करती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is minimal makeup and minimal jewellery gives all the details
मिनिमल मेकअप क्या है? - फोटो : Adobe stock
मिनिमल मेकअप क्या है?

मिनिमल मेकअप का मतलब है नेचुरल लुक को हाइलाइट करना। इसमें भारी फाउंडेशन या हाई-कंटूर की बजाय, हल्के बेस, न्यूड लिपस्टिक, सटल ब्लश और मस्कारा से फ्रेश लुक कैरी किया जाता है। 

 
विज्ञापन
what is minimal makeup and minimal jewellery gives all the details
ये हैं मिनिमल मेकअप के स्टेप्स - फोटो : Adobe stock
ये हैं मिनिमल मेकअप के स्टेप्स
  • टिंटेड मॉइश्चराइज़र या बीबी क्रीम
  •  न्यूड या पीच शेड लिपस्टिक
  •  हल्का ब्लश और हाईलाइटर
  • मस्कारा  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed