फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanya Pujan 2025: कन्या पूजन में आपकी बेटी दिखेगी सबसे अलग, अगर उसे पहनाएंगे ये 5 आउटफिट

Fri, 26 Sep 2025 01:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Sep 2025 01:28 PM IST
सार

Durga Ashtami-Navami Special Article: अगर आपके घर पर भी कन्या है, जिसे आप अष्टमी-नवमी के मौके पर खास अंदाज में तैयार कर सकती हैं। यहां हम बिटिया रानी को तैयार करने के लिए कुछ विकल्प आपको देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
shardiya navratri 2025 kanya pujan dress ideas for baby girls
अष्टमी-नवमी के मौके पर अपनी बिटिया रानी को करें ऐसे तैयार - फोटो : Adobe stock

Durga Ashtami-Navami Special Article: नवरात्रि के अंतिम दिन यानी अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजित किया जाता है। ऐसे में हर माता-पिता की यह इच्छा होती है कि उनकी बिटिया रानी सबसे सुंदर, संस्कारी और प्यारी दिखे, ताकि जब वो कन्या पूजन में शामिल हो, तो सबकी नजरें उसी पर टिक जाएं।



यदि आप भी ऐसा कुछ चाहते हैं, लेकिन ये समझ नहीं आ रहा कि बिटिया रानी को कैसे तैयार करें तो ये लेख आपके काम का है। इस मौके पर आप अपनी बेटी को न सिर्फ पारंपरिक परिधान में सजा सकती हैं, बल्कि उसके लुक को और खास बना सकती हैं। यहां हम नन्ही कन्या के आउटफिट के कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 

shardiya navratri 2025 kanya pujan dress ideas for baby girls
पहला लुक - फोटो : instagram
पहला लुक

दुर्गा अष्टमी और नवमी के मौके पर आप अपनी बिटिया रानी को ऐसी लाल पार साड़ी पहना सकती हैं। ऐसी साड़ी बंगाली कल्चर में काफी महत्व रखती है, जिसे खासतौर पर दुर्गा पूजा के मौके पर पहना जाता है। इसलिए आप अपनी बिटिया रानी को ये साड़ी पहना सकती हैं। 
shardiya navratri 2025 kanya pujan dress ideas for baby girls
दूसरा लुक - फोटो : instagram
दूसरा लुक

इस तरह की साड़ी का कनेक्शन भी दुर्गा पूजा से होता है। इसलिए आप अपनी बिटिया रानी को ये भी पहना सकती हैं। इसे पहनाते समय पिन्स इस्तेमाल करने की बजाय आप इसे सुई-धागे से सिल दें। इससे बच्ची को पिन लगने का खतरा नहीं रहेगा। इसके साथ उसे हाथों में चूड़ी अवश्य पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri 2025 kanya pujan dress ideas for baby girls
तीसरा लुक - फोटो : instagram

तीसरा लुक

यदि साड़ी वाला लुक नहीं लेना है तो अपनी बिटिया को ऐसा शरारा पहनाएं। इस तरह का शरारा आपको आसानी से कहीं भी मिल जाएगा। ये जरूरी नहीं है कि इसके साथ आप दुपट्टा भी उसे पहनाएं। बिना दुपट्टे से ऐसा शरारा पहनकर आपकी बिटिया काफी सहज रहेगी। 

विज्ञापन
shardiya navratri 2025 kanya pujan dress ideas for baby girls
चौथा लुक - फोटो : instagram
चौथा लुक

कुछ अलग सा और क्यूट सा लुक चाहिए तो ऐसी गुलाबी स्कर्ट और क्रॉप टॉप आपकी बिटिया के लुक को प्यारा दिखने में मदद करेगा। इसके साथ उनके बालों को खुला रखकर उसमें बो क्लिप लगाएं। बाजार में एक से बढ़कर एक क्यूट-क्यूट से हेयर क्लिप्स आसानी से मिल जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed